विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना गाजर घिसे कुकर में बन जाएगा हलवा, ये आसान ट्रिक बचाएगी आपका काफी समय; कहीं नहीं मिलेगी ये रेसिपी

Published: Fri, 27 Nov 2026 06:00 PM (GMT+05:30)

बिना गाजर घिसे प्रेशर कुकर में झटपट गाजर का हलवा बनाने की आसान रेसिपी कहीं नहीं मिलेगी। 

कुकर में गाजर का हलवा बनाने की आसान रेसिपी (Image Source: AI Generated)?

कुकर में गाजर का हलवा बनाने की आसान रेसिपी (Image Source: AI Generated)?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ताजा लाल गाजर, देसी घी, मावा और मेवों से भरपूर गरमा-गरम हलवा, कुछ ऐसी ही वाइब देता है विंटर सीजन। कभी-कभी तो लगता है कि गाजर के हलवे का स्वाद चखे बिना यह मौसम ही अधूरा ही है। पर इसे खाने में जितना मजा आता है, उसे बनाने में उससे भी ज्यादा मेहनत लगती है। 

घंटों तक गाजर को कद्दूकस करना इसका सबसे बड़ा टास्क है, पर क्या आप जानते हैं कि बिना घिसे भी हलवा झटपट तैयार किया जा सकता है? अगर नहीं तो आइए आपको आज गाजर को बिना कद्दूकस किए कुकर में हलवा बनाने के बारे में बताते हैं। 

सामग्री 

  • 1 किलो लाल ताजी गाजर 

  • 500 लीटर (आधा किलो) फुल क्रीम दूध 

  • 100 ग्राम मावा 

  • 1 चम्मच इलायची पाउडर 

  • 3-4 बारीक कटे बादाम 

  • 3-4 बारीक कटे काजू 

  • 2 चम्मच किशमिश 

  • 2 चम्मच बारीक कटे सूखे नारियल के टुकड़े 

  • स्वादानुसार चीनी 

विधि 

  1. गाजर का हलवा कुकर में बनाने के लिए आपको गाजर को घिसने की जगह मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लेना है, ताकि समय की बचत हो सके। 

  2. इसके बाद प्रेशर कुकर गैस पर रखें और एक बड़ा चम्मच देसी घी डालकर गर्म करें। 

  3. अब गाजर के टुकड़ों को कुकर में डालकर 1 सीटी आने तक पकने दें, पर इस बात का ध्यान रखें कि गाजर कड़ाही में नीचे लगे नहीं। 

  4. जब लगे कि एक सीटी में गाजर नरम हो गई है तो उसे आप मैशर या कलछी की मदद से अच्छे से मैश कर लें। इतना ही मैश करना है जिससे वह हलवे के लिए दानेदार तैयार हो जाए। 

  5. इस गाजर में 500 ग्राम फुल क्रीम दूध डालकर इसे धीमी या मध्यम आंच पर पकने के लिए थोड़ी देर छोड़ दें। 

  6. दूध गाजर में थोड़ा कम होने पर उसी समय स्वादानुसार चीनी डालकर मिलाएं। 

  7. इस दौरान चम्मच से चलाते हुए चीनी को दूध में पिघलने देना है। इसके बाद मिश्रण में 100 ग्राम मावा भी मिलाएं। 

  8. दूसरी तरफ मावे को घी में फ्राई करने के लिए तड़का पैन लेकर उसमें 1 चम्मच घी डालें। 

  9. फिर इसमें सभी बारीक कटे मेवे डालकर सुनहरा हो जाने तक भून लें। वैसे मेवे बिना भूनें भी हलवे में डाले जा सकते हैं।

  10. आखिर में मेवे और 1 चम्मच इलायची पाउडर भी हलवे में अच्छे से मिला दें। 

  11. इस तरह तैयार है आपका बिना कद्दूकस किये कुकर में बना गाजर का हलवा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।