विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फ्रिज में रखते ही काला पड़ जाता है हरा धनिया और पुदीना? इन आसान हैक्स से हफ्तों तक रहेंगे बिल्कुल ताजा

Published: Wed, 23 Sep 2026 07:00 PM (IST)

धनिया और पुदीना को फ्रिज में रखने पर जल्दी खराब होने से बचाने के लिए उन्हें सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है।

फ्रिज में कैसे स्टोर करें धनिया और पुदीना? (AI Generated Image)

फ्रिज में कैसे स्टोर करें धनिया और पुदीना? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। धनिया और पुदीना किसी भी डिश का स्वाद और खुशबू को दोगुना कर देते हैं। इसलिए ये हर भारतीय रसोई में मौजूद होते हैं, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि फ्रिज में रखने के बाद भी ये दो-तीन दिनों में ही काले होकर गलने लगते हैं। 

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान स्टोरिंग हैक्स आपकी इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। दरअसल, इन्हें स्टोर करते समय हम अनजाने में कुछ गलतियां कर देते हैं, लेकिन इन स्टोरिंग हैक्स से आपका धनिया और पुदीना पूरे हफ्ते हरा और ताजा रहेगा। 

ग्लास जार और पानी

धनिया और पुदीना को फ्रेश रखने का सबसे अच्छा तरीका है उन्हें फूलों की तरह पानी में रखना। धनिया और पुदीना की जड़ों की तरफ के निचले हिस्से को थोड़ा सा काट लें और एक कांच की गिलास में थोड़ा-सा पानी भरें और इनकी स्टेम को पानी में डुबोकर खड़ा कर दें। ऊपर से किसी पॉलिथिन से कवर कर दें, ताकि नमी बनी रहे। इस जार को फ्रिज में रखें और हर 2 दिन पर पानी बदलते रहें।

पेपर टॉवल और एयरटाइट कंटेनर हैक

धनिया और पुदीना गलने की सबसे बड़ी वजह पत्तियों पर जमा एक्स्ट्रा मॉइश्चर होता है। पेपर टॉवल इस नमी को सोख लेता है और उन्हें फ्रेश रखता है। धनिया और पुदीना को लाते ही न धोएं और अगर वे गीले हैं, तो पहले पंखे की हवा में पूरी तरह सुखा लें। अब एक एयरटाइट डिब्बा लें और उसमें पेपर टॉवल बिछाएं और उस पर पत्तियां रखें और ऊपर से पेपर टॉवल से ढककर बंद कर दें।  

जिपलॉक बैग का इस्तेमाल

धनिया और पुदीना की डंठलों में से खराब या पीली पत्तियं को हटा दें। अब इन्हें एक टिश्यू पेपर में लपेटकर जिपलॉक बैग में रखें और हवा पूरी तरह निकालकर सील कर दें। इससे धनिया और पुदीना कई दिनों तक फ्रेश रहेंगे। 

बिना धोए स्टोर करें

धनिया और पुदीना को फ्रिज में रखने से पहले धोने की गलती न करें। नमी के कारण ये जल्दी गल जाते हैं। इसलिए इस्तेमाल करने से पहले धोएं, स्टोर करने से पहले नहीं। साथ ही, गुच्छे में से सड़ी हुई या पीली पत्तियों को तुरंत निकाल दें, वरना बाकी अच्छी पत्तियां भी जल्दी खराब होने लगेंगी।