विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिस ज्वार से बनती है रोटी, उसी से तैयार करें ऐसा उपमा कि भूल जाएंगे सूजी का स्वाद; नोट करें रेसिपी

By Meenakshi NaiduEdited By: Shweta Chauhan
Published: Sat, 31 Oct 2026 08:00 PM (IST)

रवा उपमा से हटकर, ज्वार उपमा एक स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प है। यह ग्लूटेन-फ्री, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है।

ज्वार उपमा रेसिपी (Image Source: AI Generated)

ज्वार उपमा रेसिपी (Image Source: AI Generated)

HighLights

  1. ज्वार उपमा ग्लूटेन-फ्री और फाइबर से भरपूर है

  2. पाचन सुधारता है और वजन घटाने में सहायक है

  3. गर्मियों के लिए हल्का और ऊर्जावान नाश्ता

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप हर बार एक ही तरह का रवा उपमा खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब समय है कुछ नया और हेल्दी ट्राई करने का। ज्वार (सोरघम) से बना उपमा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। 

ज्वार एक ग्लूटेन-फ्री अनाज है, जो फाइबर, प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है। यह शरीर को हल्का और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं ज्वार उपमा की रेसिपी 

इंग्रीडिएंट्स 

  • 1 कप ज्वार रवा (ज्वार का दरदरा आटा)

  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)

  • 1-2 हरी मिर्च (कटी हुई)

  • 1/2 कप सब्जियां (गाजर, मटर, बीन्स)

  • 1/2 छोटा चम्मच राई

  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा

  • 8-10 करी पत्ते

  • 1 बड़ा चम्मच तेल

  • स्वादानुसार नमक

  • 2 कप पानी

  • नींबू का रस (ऑप्शनल)

बनाने की विधि

  1. सबसे पहले एक पैन में ज्वार रवा को हल्का सा सूखा भून लें,जिस उसका कच्चापन खत्म हो जाए और खुशबू आने लगे।

  2. एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें राई डालें। जब राई चटकने लगे, तो जीरा, करी पत्ते और हरी मिर्च डालकर भूनें। इसके बाद प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक पकाएं।

  3. अब इसमें कटी हुई सब्जियां डालकर 2-3 मिनट तक भूनें। सब्जियां हल्की नरम हो जाएं, तो इसमें पानी डालें और नमक मिलाएं। 

  4. जब पानी उबलने लगे, तब धीरे-धीरे भुना हुआ ज्वार रवा डालते जाएं और साथ ही लगातार चलाते रहें, ताकि गांठें न बनें।

  5. अब गैस धीमी कर दें और उपमा को ढककर 5-7 मिनट तक पकने दें। जब ज्वार रवा पानी सोख ले और उपमा अच्छी तरह पक जाए, तब गैस बंद कर दें। ऊपर से नींबू का रस डालकर हल्का सा मिलाएं।

क्यों है ज्वार उपमा खास?

ज्वार उपमा फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पाचन बेहतर रहता है और पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। यह वजन कम करने वालों के लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें मौजूद आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं।

सर्विंग टिप्स

आप इसे गरमा-गरम नारियल चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं। सुबह के नाश्ते या हल्के लंच के लिए यह एक परफेक्ट डिश है। अगर आप अपने डेली के खाने में थोड़ा बदलाव और सेहत का तड़का जोड़ना चाहते हैं, तो ज्वार उपमा जरूर ट्राई करें। यह स्वाद और सेहत दोनों का बेस्ट कॉम्बिनेशन है, जो पूरे परिवार को पसंद आएगा।

यह भी पढ़ें- घर में न हो कोई सब्जी, तो झटपट बना लें क्रीमी और लजीज मलाई प्याज की सब्जी, रेसिपी है बहुत आसान

यह भी पढ़ें- बच्चे मांग रहे हैं बाहर का पिज्जा? तवे पर झटपट बनाएं ये हेल्दी 'सूजी पिज्जा', स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।