विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बच्चे मांग रहे हैं बाहर का पिज्जा? तवे पर झटपट बनाएं ये हेल्दी 'सूजी पिज्जा', स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Published: Tue, 27 Oct 2026 05:54 PM (IST)

बच्चों की बाहर के पिज्जा की क्रेविंग को कम करने के लिए, घर पर तवे पर सूजी का हेल्दी पिज्जा बनाएं।

सूजी पिज्जा रेसिपी (Image Source: AI Generated)

सूजी पिज्जा रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। छोटे बच्चों को बाहर के पिज्जा-बर्गर बहुत पसंद होते हैं, जिसकी वजह से वो घर का खाना भी ठीक से नहीं खाते। ऐसे में अगर आप बच्चों के लिए हेल्दी बनाने की सोच रहे हैं, तो आइए आपको सूजी से बने पिज्जा की रेसिपी बताते हैं। ये पौष्टिक होने के साथ बच्चों की बाहर की चीजों को खाने की क्रेविंग भी कम करेंगे। 

सूजी पिज्जा रेसिपी

सूजी का पिज्जा बनाने के लिए आपको ओवन की भी जरूरत नहीं, इसे आसानी से तवे पर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी: 

पिज्जा बैटर सामग्री 

  • 1 कप सूजी 

  • 1 कप छाछ 

  • 1 कप पानी 

  • 1/2 ईनो फ्रूट सॉल्ट 

  • 3/4 चम्मच नमक 

पिज्जा सॉस सामग्री 

  • 1/4 कप टमाटर सॉस 

  • 1 छोटा चम्मच चिली सॉस

  • 1/2 चम्मच मिक्स्ड हर्ब्स 

  • 1/2 चम्मच चिली फ्लेक्स

टॉपिंग के लिए सामग्री 

  • 2 छोटे चम्मच तेल 

  • 5 बड़े चम्मच कद्दूकस की हुई मोजरैला चीज 

  • 2 चम्मच कटे हुए प्याज 

  • 1 चम्मच कटे हुए टमाटर 

  • 2 चम्मच कटी हुई शिमला मिर्च 

  • कुछ कटे हुए जलपेनो

  • 2 चम्मच कॉर्न 

  • 1/4 चम्मच मिक्स्ड हर्ब्स 

  • 1/4 चम्मच चिली फ्लेक्स

विधि 

  1. सूजी का पिज्जा बनाने के लिए एक कटोरे में सूजी और नमक डालें। 

  2. इसमें छाछ डालकर मिश्रण को अच्छे से मिला लें। आप चाहे तो 1 चम्मच दही भी मिला सकते हैं। 

  3. इस मिश्रण में जरूरत अनुसार पानी डालकर कम से कम 15 मिनट के लिए अलग रख दें, ताकि सूजी फूल जाए। 

  4. इतनी देर में इन्स्टेन्ट पिज्जा सॉस तैयार कर लें, इसके लिए 1 छोटे कटोरे में टोमैटो सॉस, चिली फ्लेक्स और मिक्स्ड हर्ब्स मिला लें। 

  5. सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें, इस तरह आपकी पिज्जा सॉस तैयार है। 

  6. फिर 15 मिनट बाद बैटर को चेक करें, ज्यादा गाढ़ा होने पर थोड़ा पानी और मिक्स कर लें। अब इसमें 1/2 ईनो फ्रूट सॉल्ट भी मिला दें। 

  7. इस बात का ध्यान रखें कि ईनो डालने के बाद बैटर को ज्यादा चलाना नहीं है। 

  8. तवा गैस पर रखें और उसपर 1 चम्मच तेल डालें। 

  9. इसके बाद 2 चम्मच बैटर डालकर समान रूप से फैला देना है। इसे ढककर 2 मिनट तक पक जाने दें। 

  10. बैटर को सावधानी से पलटते हुए उसके ऊपर पिज्जा सॉस लगाएं। 

  11. अब सभी सब्जियों को डालने के बाद ऊपर से मोजरैला चीज कद्दूकस करके डालें। 

  12. चीज डालने के बाद चिली फ्लेक्स और मिक्स्ड हर्ब्स छिड़क दें। 

  13. करीब 2 मिनट तक पिज्जा पकाने के बाद आपका सूजी से बना हेल्दी और टेस्टी पिज्जा तैयार है।