दाल बाटी चूरमा से भी ज्यादा टेस्टी है बाफला बाटी, झटपट बनाएं राजस्थान-मालवा का ये खास व्यंजन, नोट करें रेसिपी
बाफला बाटी राजस्थान और मालवा का एक पारंपरिक व्यंजन है, जो दाल बाटी चूरमा से काफी अलग है।

बाफला बाटी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बाफला बाटी राजस्थान और मालवा क्षेत्र खासकर इंदौर का पारंपरिक व्यंजन है, जो दाल बाटी चूरमा और दाल बाफला से थोड़ा अलग है। अगर आप हर रोज रोटी-सब्जी और चावल खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार बाफला बाटी ट्राई करें।
बाफला बाटी रेसिपी
आज हम बाफला बाटी की जो रेसिपी शेयर कर रहे हैं, उसमें आलू और मटर की स्टफिंग की गई है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका:
बाफला सामग्री
2 कप गेहूं का आटा
1/4 कप दही
1/2 चम्मच नमक
1/2 चम्मच चीनी
1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
1/4 चम्मच अजवाइन
1 छोटा चम्मच तेल
स्टफिंग के लिए सामग्री
2 उबले हुए आलू
2 बड़े चम्मच उबली हुई मटर (ऑप्शनल)
1 चम्मच बारीक कटा धनिया
1 छोटा चम्मच घी
1/4 चम्मच जीरा
1/2 चम्मच कद्दूकस अदरक
2 बारीक कटी हरी मिर्च
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच नमक
1/4 चम्मच हल्दी
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच अमचूर
विधि
पहले बाफला बनाने के लिए 2 कप गेहूं का आटा में 1/4 कप दही, 1/2 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच चीनी के साथ 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा और 1/4 चम्मच अजवाइन मिलाएं।
फिर इस मिश्रण में घी डालकर और जरूरत अनुसार पानी डालकर इसका आटा गूंध लें। ध्यान रहे कि आटा नरम गूंधकर 20 मिनट के लिए सेट होने अलग रख दें।
इसके बाद बाफला की स्टफिंग बनाने की तैयारी करें, इसके लिए पैन को गैस रखें और उसमें एक बड़ा चम्मच घी डालें।
घी गर्म होने के बाद 1/4 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच कद्दूकस अदरक और 2 बारीक कटी हरी मिर्च भून लें।
फिर 2 उबले हुए आलू और 2 बड़े चम्मच उबली हुई मटर मैश करें, उसे भी पैन में डालें।
इसमें ऊपर से 1/2 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 चम्मच अमचूर और 1/4 चम्मच हल्दी को अच्छे से आलू-मटर के मिश्रण में मिक्स करें।
ऊपर से 1 चम्मच बारीक कटा धनिया डालकर सौटे कर लें।
बाफला की स्टफिंग तैयार करने के बाद आटे की लोई बनाकर छोटे आकार में गोल करें। इसका आकार बाटी के जितना रखें।
अब इन लोइयों में आलू-मटर की स्टफिंग भरें और कोनों को जोड़कर बंद कर दें। फिर हल्का सा दबाएं ताकि बाटी की शेप मिल सके।
पारंपरिक रूप से बाफला को उबाला जाता है, लेकिन इसमें स्टफिंग होने के कारण स्टीम करना बेहतर है।
इसके लिए बड़े बर्तन में 1-1.5 कप पानी डालने के बाद ऊपर छलनी रखकर पहले घी लगाएं। फिर बाफला रखकर स्टीम कर लें।
स्टीम करने के बाद बाफले ठंडे करें और उसे कड़ाही में तेल डालकर डीप फ्राई कर लें।
इसे चटनी या दाल के साथ सर्व करें, तैयार हैं आपका राजस्थानी स्पेशल बाफला बाटी।
