घर पर जमाने पर पानी छोड़ देता है दही? इन 5 आसान ट्रिक्स से जमेगा एकदम डेयरी जैसा गाढ़ा और मलाईदार
घर पर दही जमाने पर पानी छोड़ने या ठीक से न जमने की समस्या आम है। कुछ आसान टिप्स से घर पर डेयरी जैसा दही जमा सकते हैं।

घर पर कैसे जमाएं गाढ़ा दही? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर का बना दही स्वाद और ताजगी में लाजवाब होता है। हालांकि, कई बार लोगों की शिकायत होती है उनका दही ठीक से जमता नहीं है। बहुत पानी जैसा बन जाता है या ठीक से सेट नहीं होता। अगर आपके साथ भी ये परेशानियां होती हैं, तो इसका सॉल्यूशन हम बात रहे हैं।
मार्केट जैसे गाढ़े और क्रीमी दही के लिए दही जमाते समय आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होगा। इन टिप्स में सही दूध और जमाने की तकनीक जैसी बातें शामिल हैं। आइए जानें घर पर बाजार जैसा दही जमाने के लिए कुछ आसान टिप्स।
घर पर दही जमाने के लिए टिप्स
- सही दूध चुनना है जरूरी- दही जमाने के लिए फुल क्रीम दूध सबसे अच्छा होता है। इसमें फैट ज्यादा होता है, जिससे दही गाढ़ा और क्रीमी बनता है। टोंड या स्किम्ड दूध से दही पतला बनता है, इसलिए कोशिश करें कि फुल क्रीम दूध ही इस्तेमाल करें।
- दूध को अच्छी तरह उबालें और ठंडा करें- दूध को पहले अच्छी तरह उबाल लें और फिर इसे हल्का गुनगुना होने तक ठंडा करें। ध्यान रखें, दूध ज्यादा गरम या ज्यादा ठंडा नहीं होना चाहिए, गुनगुना दूध ही दही जमाने के लिए परफेक्ट होता है।
- जामन (स्टार्टर) सही मात्रा में डालें- दही जमाने के लिए थोड़ा-सा पहले से जमा हुआ दही डालना चाहिए। एक लीटर दूध में लगभग 1-2 चम्मच जामन डालना काफी होता है। ज्यादा जामन डालने से दही खट्टा हो सकता है और कम डालने से सही से जमेगा नहीं।
- सही बर्तन चुनना भी जरूरी- दही जमाने के लिए मिट्टी या कांच का बर्तन सबसे अच्छा माना जाता है। मिट्टी का बर्तन एक्स्ट्रा पानी सोख लेता है, जिससे दही और भी गाढ़ा बनता है। स्टील का बर्तन भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन प्लास्टिक से बचें।
- सही तापमान बनाए रखें- दही जमाने के लिए गर्म वातावरण जरूरी है। सर्दियों में बर्तन को किचन के गर्म हिस्से में रखें या हल्के कपड़े से ढक दें।
- दही को सेट होने तक न हिलाएं- जामन डालने के बाद दूध को बिल्कुल न हिलाएं। इसे 6-8 घंटे के लिए बिना हिलाए-डुलाए छोड़ दें। बार-बार हिलाने या चेक करने से दही ठीक से नहीं जमता और उसका टेक्सचर खराब हो सकता है।
इन आसान टिप्स को अपनाकर आप घर पर ही बाजार जैसी गाढ़ा और स्वादिष्ट दही जमा सकते हैं।
