विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kitchen Tips: गर्म सामान से टूट रहे हैं आपके कांच के बर्तन तो अपनाएं ये ट्रिक और बचाएं अपनी फेवरेट क्रॉकरी

By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
Published: Tue, 17 Jan 2023 05:58 PM (IST)

Kitchen Tips जैसे-जैसे तापमान गिरता है हमारे चाय या कॉफी की डिमांड बढ़ती है और कपों की संख्या कम होती ...और पढ़ें

Kitchen Tips: गर्म सामान से टूट रहे हैं आपके कांच के बर्तन तो अपनाएं ये ट्रिक और बचाएं फेवरेट क्रॉकरी
Kitchen Tips: गर्म सामान से टूट रहे हैं आपके कांच के बर्तन तो अपनाएं ये ट्रिक और बचाएं फेवरेट क्रॉकरी

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kitchen Tips: सर्दियों में अगर एक कप गर्म चाय के साथ दिन की शुरुआत हो जाए पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। सर्द सुबह को किकस्टार्ट करने के लिए यह हर किसी का पसंदीदा तरीका होता है। जैसे-जैसे तापमान गिरता है, हमारे चाय या कॉफी की डिमांड बढ़ती है और कपों की संख्या कम होती जाती है। क्योंकि कई बार ऐसा देखा जाता है कि गरमा-गरम चाय या कॉफी हमारे कांच के कप में क्रैक पैदा कर देता है, जिससे वो टूट जाते हैं।

यह आमतौर पर तब होता है जब आप चाय को छानते हैं या गिलास में डालते हैं। इस दौरान बर्तन इसे संभालने के लिए असक्षम हो जाता है। हालांकि, यह केवल चाय या कॉफी तक ही सीमित नहीं है। जब भी हम किसी कांच के बाउल या बर्तन में गर्म सामान डालते हैं, तब भी वह चटकने लगता है। चलिए जानते हैं इस समस्या का समाधान क्या है।

ऐसे बचाएं अपने फेवरेट कांच के बर्तन-

सर्दियों में अपने कांच के कंटेनरों को टूटने से बचाने के लिए, आपको बस एक स्टील के चम्मच की जरूरत है। सबसे पहले आप जिस भी बर्तन में गर्म सामान को पलटने जा रहे हैं उसमें एक स्टील के चम्मच को रखें। इसके बाद उस चम्मच के ऊपर ही गर्म तरल डालने को डालें। अब चम्मच हटा दें। बस हो गया। ऐसा करने से कांच के कंटेनर नहीं फटेंगे।

इसके पीछे के विज्ञान के बारे में बात करें तो, मेटल गर्मी की अच्छी तरह से झेल सकता है, वहीं कांच में उसके मुकाबले कम क्षमता होती है। जब गर्म सामान को कांच के बर्तन में डाला जाता है, तो अंदर की परत गर्म हो जाती है लेकिन बाहरी क्षेत्र ठंडा रहता है। नतीजतन, कांच टूट जाता है। लेकिन अगर आप बीच में चम्मच का इस्तेमाल करते हैं तो वो सारी गर्मी सोख लेता है और ऐसा करने से कांच का कंटेनर कभी नहीं फटता।