विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हर दीवाली बेसन के लड्डू और बर्फी क्यों? इस बार गुड़ और खजूर से मेहमानों को खिलाएं कुछ नया; नोट करें रेसिपी

Published: Sun, 08 Nov 2026 10:00 AM (IST)

त्योहारी सीजन में मीठे की क्रेविंग के लिए गुड़ और खजूर से बनी हेल्दी मिठाइयों की रेसिपी जानें।

खजूर और गुड़ से बनी दो डिश (Image Source: AI Generated)

खजूर और गुड़ से बनी दो डिश (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ लोगों को खाने के बाद मीठे की क्रेविंग होती है, फिर ये तो फेस्टिव सीजन है जो मीठे के बगैर अधूरा है। ऐसे में आइए चीनी के दो हेल्दी विकल्पों गुड़ और खजूर से बनने वाली स्वीट डिशेज की रेसिपी जानते हैं। ये रेसिपीज मिठाइयों से कहीं ज्यादा बेहतर ऑप्शन हैं और स्वाद के मामले में भी आपको निराश नहीं करने वाली। 

खजूर मेवा स्टफिंग डिश 

दीवाली के मौके पर घर आए मेहमानों के लिए खजूर मेवा स्टफिंग यह शानदार स्वीट डिश हो सकती है, आइए जानें इसकी रेसिपी: 

सामग्री 

  • 20-22 खजूर 

  • 1/4 कप कटे हुए मेवे 

  • 2 बड़े गुड़ के टुकड़े 

  • 1/2 कप लो फैट मावा 

  • 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर 

  • 1 चुटकी केसर (ऑप्शनल) 

विधि 

  1. सबसे पहले खजूर तैयार करें, इसके लिए चाकू की मदद से उसमें चीरा लगाकर दो हिस्सों में कर लें। ध्यान रहे कि पूरी तरह से अलग नहीं करना है। 

  2. 1 कड़ाही में 1/4 कप कटे हुए मेवे डालकर 2-3 मिनट तक रोस्ट कर लें, जब तक हल्के सुनहरे न हो जाएं। 

  3. अब मावे में गुड़ पिघलाकर मिक्स करें और साथ में भुने हुए मेवे भी डालें। 

  4. खजूर की स्टफिंग तैयार है, इसे 22 बराबर हिस्सों में खजूर में भरने के लिए बांट लें। 

  5. अब हर एक हिस्से को खजूर में भरें और प्लेट में रखते जाएं। 

  6. इस तरह तैयार है आपकी खजूर मेवा स्टफिंग स्वीट डिश। 

गुड़, मखाने और नारियल की खीर  

हम त्योहारों पर अक्सर ट्रेडिशनल चावल की खीर ही बनाते हैं, इस बार गुड़ और मखाने की स्वादिष्ट खीर ट्राई करें। इसकी रेसिपी आसान है: 

सामग्री 

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध 

  • 1 कप मखाने 

  • 1/2 कप कद्दूकस नारियल 

  • 1/2 कप या स्वादानुसार गुड़ 

  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटे बादाम 

  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटे काजू 

  • 1 बड़ा चम्मच बारीक करे पिस्ता 

  • 2 चम्मच किशमिश 

  • 1/4 चम्मच इलायची पाउडर 

  • 1 चुटकी केसर ऑप्शनल 

  • 2 हरी इलायची 

विधि 

  1. सबसे पहले कड़ाही गर्म करके उसमें 2 कप मखाना डालकर भून लें। 

  2. इसके बाद मखाने ठंडे करके इसे पीस लेना है। 

  3. इस स्टेप में भगोने में 1 लीटर दूध डालकर गर्म करें। 

  4. जब दूध हल्का गर्म हो जाए तो उसमें मखाना डालकर पकाना है। 

  5. फिर कद्दूकस किया नारियल, 2 हरी इलायची और स्वादानुसार गुड़ भी दूध में मिलाएं। 

  6. 5-6 मिनट तक दूध को धीमी आंच पर पकने देने के बाद ऊपर से इलायची पाउडर भी डालें। 

  7. सबसे आखिर में काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालकर चम्मच से चला लें। 

  8. इस तरह तैयार है फेस्टिव सीजन स्पेशल गुड़, मखाने और नारियल की खीर। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।