समोसे-पकौड़े छोड़िए, चाय के साथ ट्राई करें ये हेल्दी और क्रिस्पी 'चुकंदर के कबाब', भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
शाम के स्नैक्स के लिए चुकंदर के कबाब काफी अच्छे ऑप्शन हैं। ये स्वाद में लाजवाब होते हैं और सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

चाय के साथ ट्राई करें चुकंदर कबाब (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शाम ढलते ही जब चाय की खुशबू घर में फैलने लगती है, तब दिल कुछ क्रिस्पी और स्वाद से भरपूर खाने का मन करने लगता है। ऐसे समय में अगर प्लेट में कुछ ऐसा हो जो देखने में भी खूबसूरत लगे, टेस्ट में भी जबरदस्त हो और सेहत का भी पूरा ख्याल रखे, तो आनन्द दोगुना हो जाता है।
ऐसे में डीप फ्राइड पकौड़े या समोसे की जगह अगर आप कुछ हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो चुकंदर के क्रिस्पी हेल्दी कबाब एक टेस्ट में बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं। ये कबाब बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट और पोषण से भरपूर होते हैं। आइए जानें इनकी आसान रेसिपी।