दूध पर मलाई की मोटी परत जमाने का देसी जुगाड़, बस उबालने और ठंडा करने का ये तरीका करें फॉलो
फुल क्रीम दूध का उपयोग, घी और चावल के दाने डालने जैसे कई घरेलू नुस्खों से मोटी मलाई निकाली जा सकती है।

दूध से मोटी मलाई जमाने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पहले के शुद्ध देसी दूध में खूब मोटी मलाई जमती थी, जिससे घर पर ही घी, मावा, क्रीम जैसे डेयरी प्रोडक्ट तैयार हो जाते थे। पर आजकल बाजार में मिलने वाले दूध से नाममात्र की मलाई निकलती है, जिससे घर पर ही घी-मक्खन तैयार करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में अगर आप दूध में मोटी मलाई जमाने के तरीके खोज रहे हैं, तो इसके लिए यहां बताए गए कई टिप्स फॉलो किए जा सकते हैं।
फुल क्रीम दूध लें
मलाई की मोटी परत जमाने के लिए डेढ़ से दो लीटर फुल क्रीम दूध लेना है। इसमें आधा गिलास पानी मिलाकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। इस दौरान आंच धीमी रखनी है, जिससे दूध नीचे चिपकेगा नहीं और मलाई बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
घी का करें इस्तेमाल
मलाई जमाने के लिए बर्तन के किनारे पर थोड़ा सा घी लगा देना है। यह पारंपरिक तरीका दूध को जल्दी से उफनने नहीं देगा और इससे मलाई की भी अच्छी लेयर जमने में मदद मिलती है।
दूध में डालें चावल
जब दूध उबलने लगे तो उसमें 7-8 चावल के दाने डालकर चम्मच से चलाएं। चावल का स्टार्च मलाई को ज्यादा गाढ़ा करने में मदद करता है, फिर दाने इतने कम हैं कि उससे स्वाद में भी कोई फर्क पड़ने वाला।
दूध ढकने के लिए जालीदार ढक्कन
दूध उबल जाने के तुरंत बाद ढकने से बचना चाहिए और जब ढकने जाएं तो इसके लिए कोई जालीदार प्लेट का इस्तेमाल करें। यह तरीका भाप को बाहर निकालकर मलाई की परत मोटी करेगा। ध्यान रखें कि जब तक दूध रूम टेम्परेचर पर न आए, तब तक दूध बिना हिलाए ऐसे ही रखे रहने देना है।
फ्रिज में रखने का सही तरीका
जब दूध पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो उसे फ्रिज में रातभर या कम से कम 5-6 घंटे के लिए रखें। इसके बाद आप पाएंगे कि दूध में सामान्य से ज्यादा मोटी मलाई जमी है।
घी या मक्खन निकालें
ऊपर की मोटी मलाई चम्मच से अलग बर्तन में निकाल लें। इसे धीमी आंच पर पकाकर घी बनाया जा सकता है। इसके अलावा, दही जमाकर बाद में इसे फेंटें और मक्खन निकाल लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।