विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

व्रत में शाम की भूख मिटाएगी फलाहारी आलू-पनीर टिक्की, कम तेल में भी बनेगी एकदम करारी; नोट करें रेसिपी

Published: Sun, 11 Oct 2026 06:59 PM (IST)

नवरात्र के व्रत में शाम की भूख मिटाने के लिए फलाहारी आलू-पनीर टिक्की एक बेहतरीन विकल्प है।

फलाहरी आलू-पनीर टिक्की (Image Source: AI Generated)

फलाहरी आलू-पनीर टिक्की (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र के व्रत में अगर आप शाम के समय कुछ हेल्दी, कुरकुरा और कम ऑयली खाना चाहते हैं, तो फलाहरी आलू-पनीर टिक्की ट्राई करें। यकीन माने इसका बाहर से  क्रिस्पी और अंदर से नरम स्वाद आपको बार-बार बनाने पर मजबूर कर देगा। सबसे खास बात कि यह आम टिक्की की तरह ज्यादा तेल वाली नहीं है और इस तरह एक हेल्दी ऑप्शन भी है। 

फलाहरी आलू-पनीर टिक्की 

सात्विक आलू और पनीर से बनी टिक्की शरीर को पर्याप्त पोषण देने में मदद करेगी। इसे बनाने के लिए यहां बताई गई रेसिपी फॉलो करें: 

सामग्री 

  • 250 ग्राम पनीर 

  • 4-5 उबले हुए आलू 

  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च 

  • 1 कटोरी दही

  • 5-6 चम्मच बारीक कटा धनिया 

  • 2-3 चम्मच रोस्टेड मूंगफली 

  • 3/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर

  • 1 चम्मच अनार के दाने  

  • स्वादानुसार सेंधा नमक 

  • 1 छोटा चम्मच तेल 

विधि

  1. फलाहरी आलू-पनीर टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम पनीर और 4-5 उबले हुए आलू को कद्दूकस कर लेना है। 

  2. 2-3 चम्मच रोस्टेड मूंगफली को कूटनी में डालकर बहुत छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। 

  3. फिर इसी कद्दूकस की गई पनीर और आलू में रोस्टेड मूंगफली के साथ ही 2 बारीक कटी हरी मिर्च और 1 चम्मच बारीक कटा धनिया डालें। 

  4. इसके बाद इसी मिश्रण में 3/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार सेंधा नमक भी मिला लेना है। 

  5. इस मिश्रण को गूंधे हुए आटे की तरह लेकर लोई बना लें और हल्के हाथ से चपटा कर लेना है। 

  6. अब नॉन स्टिकी पैन लेकर उसमें 2-3 बूंद तेल डालकर उसे चिकना कर लें। 

  7. पैन हल्का गर्म होने के बाद उसपर तैयार की गई टिक्की को डालें। 

  8. जब वह एक तरह से हल्की सुनहरी सिक जाए, तो उसे दूरी तरफ से भी सेंक लेना है। 

  9. आप चाहे तो चम्मच में बहुत ही कम मात्रा में तेल लेकर उसे टिक्की पर लगा सकते हैं। 

  10. टिक्की के दोनों तरफ से सुनहरे होने और हल्की करारी होने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें। 

  11. अब 1 कटोरी को पहले अच्छे से फेंट लें और मिठास के लिए बहुत ही थोड़ी मात्रा में चीनी डालें। 

  12.  दूसरी तरफ बारीक kteधनिये में काली मिर्च और सेंधा नमक डालकर हरी चटनी बना लें। 

  13. प्लेट में रखी टिक्की के ऊपर दही और हरी चटनी के साथ ही 1 चम्मच अनार दाना डालकर सर्व करें।