रेगुलर मिठाइयों से हो गए हैं बोर? इस दीवाली ट्राई करें शेफ की बताई 3 बिल्कुल नई और अनोखी रेसिपीज
दीवाली के त्योहार पर कुछ नया और स्वादिष्ट बनाने के लिए शेफ कपिल सिकद्दर ने तीन अनोखी डिशेज सुझाई हैं। ...और पढ़ें

दीवाली पर बनाएं ये स्पेशल डिशेज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के त्योहार पर घर में कई तरह की डिशेज बनाई जाती है, लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो शेफ कपिल सिकद्दर (द अशोका, नई दिल्ली) की बताई गईं ये तीन डिशेज आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।
ये डिशेज नमकीन और मीठे, दोनों तरह के स्वाद का मेल पेश करती हैं। इन डिशेज में जैकफ्रूट एंड मखाना टुक इन क्रीमी पिस्ता ग्रेवी, मलाई स्टफ्ड क्रिस्पी रागी रोल और तिल की किस शामिल हैं। आइए जानें इन स्वादिष्ट डिशेज को बनाने की परफेक्ट रेसिपी।
मलाई स्टफ्ड क्रिस्पी रागी रोल (साॅफ्रन मलाई डेजर्ट)

यह एक ऐसा डेजर्ट है जिसे आप 30 मिनट के अंदर तैयार कर सकते हैं।
तैयारी का समय- 15 मिनट
पकाने का समय- 20 मिनट
मात्रा- 2 रोल
सामग्री-
रागी बेस के लिए-
- रागी आटा (फिंगर मिलेट)- 1/2 कप
- गेहूं का आटा या मिल्क पाउडर- 2 चम्मच
- गुड़ का पाउडर या चीनी- 2 चम्मच
- ताजा दूध- 1 कप
- इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
- शुद्ध घी- 2 चम्मच
फिलिंग के लिए-
- मलाई या रबड़ी- 1.5 कप
- हैवी क्रीम या कन्डेस्ड मिल्क
- केसर और इलायची- आवश्यकतानुसार
गार्निशिंग के लिए-
- ताजी या सूखी लाल गुलाब की पंखुड़ियां
- बादाम के कतरन
- पिस्ता के टुकड़े
- किशमिश
- शहद या केसर का सिरप
बनाने की विधि-
- एक कटोरे में रागी का आटा, गेहूं का आटा और गुड़ का पाउडर मिलाएं।
- इसमें दूध डालकर एक चिकना घोल तैयार कर लें।
- फिलिंग के लिए, हेवी क्रीम या कन्डेस्ड मिल्क को केसर और इलायची के साथ तब तक धीमी आंच पर गाढ़ा करें जब तक कि वह रबड़ी जैसी कंसिस्टेंसी में न आ जाए। इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
- अब रागी का बेस तैयार करें और घी की मदद से इसे क्रिस्पी करें। एक किनारे पर मलाई की फिलिंग रखें और इसे सिलेंडर आकार में रोल कर लें।
- इसे सर्विंग प्लेट में सजाएं और गुलाब की पंखुड़ियों, बादाम, पिस्ता और किशमिश से गार्निश करें। लास्ट में शहद या केसर सिरप की बूंदें छिड़कें।
तिल की किस (सेसेम एंड नट रॉयल बार्स)

पारंपरिक तिल और गुड़ के मेल पर आधारित यह रेसिपी 30 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है।
तैयारी का समय- 15 मिनट
पकाने का समय- 15 मिनट
मात्रा- 4-6 क्यूब्स
सामग्री-
- सफेद तिल- 1 कप
- काला तिल-1/2 कप
- ऑर्गेनिक गुड़ (बारीक कटा हुआ)- 1 कप
- भुने हुए मेवे- 1/2 कप (बादाम, पिस्ता और काजू कटे हुए)
- सूखी अंजीर (बारीक कटी हुई)- 4-5 पीस
- शुद्ध घी- 2 चम्मच
- हरी इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
गार्निशिंग के लिए-
- एडिबल गोल्ड लीफ
- माइक्रो मिंट
- सूखी क्रेनबेरी और बेरी सिरप
बनाने की विधि-
- सफेद और काले तिल को अलग-अलग धीमी आंच पर खुशबू आने तक सूखा भून लें और अलग रख दें।
- एक भारी तले के पैन में घी गर्म करें, कटा हुआ गुड़ और एक चम्मच पानी डालें। धीमी आंच पर इसे तब तक पिघलाएं जब तक यह सॉफ्ट-बॉल कंसिस्टेंसी में न आ जाए।
- गुड़ की चाशनी को दो हिस्सों में बांटें। एक हिस्से में भुने हुए सफेद तिल मिलाएं और दूसरे हिस्से में काले तिल, कटे हुए मेवे और अंजीर मिलाएं।
- एक चौकोर मोल्ड को बटर पेपर से लाइन करें। बेस पर सफेद तिल का मिश्रण और उसके ऊपर काले तिल, नट्स व अंजीर का मिश्रण दबाते हुए दो अलग-अलग परतें बनाएं।
- इसे 15-20 मिनट सेट होने दें और फिर क्यूब्स में काट लें। बेरी सिरप, माइक्रो मिंट, पिस्ता और एडिबल गोल्ड लीफ से गार्निश करके परोसें।
जैकफ्रूट एंड मखाना टुक इन क्रीमी पिस्ता ग्रेवी

यह स्वादिष्ट व्यंजन 40 मिनट के अंदर तैयार हो जाता है।
तैयारी का समय- 20 मिनट
पकाने का समय- 35 मिनट
मात्रा- 1 पोर्शन
सामग्री-
- कच्चा कठहल (छिला और क्यूब्स में कटा हुआ)- 80 ग्राम
- फूल मखाना- 1 कप
- पिस्ता (छिले हुए)- 1/2 कप
- काजू और बादाम (गुनगुने पानी में भीगे हुए)- 2 चम्मच
- फ्रेश हैवी क्रीम/मलाई- 1/2 कप
- दही/हंग कर्ड- 1/4 कप
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
ग्रेवी के लिए-
- तेज पत्ता- 1
- हरी इलायची- 2
- दालचीनी- 1
- लौंग- 3
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- घी और कुकिंग ऑयल- 3 चम्मच
बनाने की विधि-
- ब्लांच किए हुए पिस्ता, भीगे हुए काजू, बादाम और दही को पीसकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
- कच्चे कठहल को चुटकी भर हल्दी और नमक के साथ एक सीटी आने तक प्रेशर कुक करें। पानी निकालकर क्यूब्स को घी में सुनहरा होने तक शैलो फ्राई करें।
- मखाने को भी घी में हल्का क्रंची होने तक भून लें।
- एक पैन में 2 चम्मच घी गर्म करें। तेज पत्ता, इलायची, दालचीनी और लौंग डालें। अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
- अब पिस्ता-नट्स का पेस्ट डालें और लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं। हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे।
- इसमें फ्रेश क्रीम और गरम मसाला मिलाएं। गुनगुने पानी या दूध से कंसिस्टेंसी सेट करें और 2-3 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें।
- पिस्ता की ग्रेवी को सर्विंग डिश में डालें, उस पर कठहल और भुने हुए मखाने सजाएं।
- ऊपर से भुने हुए काजू, कटे हुए पिस्ता और ताजे माइक्रोग्रीन्स या फूलों की पंखुड़ियों से गार्निश करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।