कैफे के मेन्यू से ऊब गए हैं? दिल्ली में लगने जा रहा सरस फूड फेस्टिवल, मिलेगा सभी राज्यों के देसी जायके का मजा
क्या आप भारत के असली और पारंपरिक स्वाद का अनुभव करना चाहते हैं? अगर हां, तो हर साल की तरह ...और पढ़ें

पारंपरिक भारतीय जायकों से सजे फूड स्टॉल का सीन। (AI जनरेटेड तस्वीर)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और कैफे वाले रेगुलर मेन्यू से बोर हो गए हैं? जी हां, अगर आपको कुछ देसी और मजेदार खाने की क्रेविंग हो रही है, तो आपके लिए एकदम परफेक्ट सीन सेट हो रहा है।
नई दिल्ली में 'एनुअल सरस शक्ति फूड फेस्टिवल 2026' (SARAS Food Festival 2026 Delhi) शुरू होने वाला है। बता दें, यह टेस्ट और ट्रेडिशन का एकदम धांसू कॉम्बिनेशन है, जहां आप रूरल इंडिया के जायकों को फुल-ऑन एन्जॉय कर सकते हैं।
अलग-अलग राज्यों का खाना, बस एक जगह
सोचो, एक ही जगह पर आपको 30 से ज्यादा राज्यों और यूनियन टेरिटरीज के रीजनल और ट्रेडिशनल डिशेज ट्राई करने को मिलें। कश्मीर के लाजवाब जायके से लेकर महाराष्ट्र के स्पाइसी तड़के तक, यहां हर तरह की क्रेविंग का जुगाड़ है। यहां 55 से ज्यादा लाइव फूड स्टॉल्स लगने वाले हैं, मतलब सीधे गरमा-गरम और फ्रेश खाने का मजा।
400+ रूरल वुमन एंटरप्रेन्योर्स का मैजिक
इस फेस्टिवल की सबसे कूल बात यह है कि ये सारा सुपर-टेस्टी खाना 400 से ज्यादा ग्रामीण महिला उद्यमी तैयार कर रही हैं। खास बात है कि यह इवेंट भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ रूरल डेवलपमेंट और 'सरस आजीविका' के सपोर्ट से हो रहा है।
टेस्ट और ट्रेडिशन वाली परफेक्ट वाइब
सर्दियों की शुरुआत और सुंदर नर्सरी का पिकनिक गार्डन... जाहिर है इससे बेटर हैंगआउट स्पॉट और क्या ही होगा। बता दें, यह फेस्टिवल हर साल 'टेस्ट और ट्रेडिशन का कॉम्बो' लेकर आता है। यहां आकर आप सिर्फ बेहतरीन खाने को ही एन्जॉय नहीं करेंगे, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के कमाल के हुनर को भी सपोर्ट कर सकेंगे।
अपने गैंग के साथ बनाएं प्लान
अब अपने फैमिली और फ्रेंड्स ग्रुप को ये डिटेल्स शेयर कर दीजिए:
- स्पॉट: पिकनिक गार्डन, सुंदर नर्सरी पार्क, नई दिल्ली
- कब से कब तक: 21 नवंबर से 8 दिसंबर 2026
- टाइमिंग: सुबह 11:30 बजे से रात 9:30 बजे
यह भी पढ़ें- सर्दियों में ठंडा रायता छोड़ें! ट्राई करें ये 6 गरमा-गरम रेसिपी; स्वाद के साथ सेहत को भी मिलेगा फायदा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।