भुजिया ही नहीं, मूंगफली के लिए भी मशहूर है राजस्थान का बीकानेर; जानिए इसके लाजवाब स्वाद और क्वालिटी का राज
बीकानेर सिर्फ भुजिया ही नहीं, अपनी खास मूंगफली के लिए भी पूरे देश में मशहूर है।

बीकानेर की मूंगफली पर टिका है कई नमकीनों का स्वाद (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बीकानेर का नाम सुनते ही सबसे पहले मुंह में कुरकुरी भुजिया और स्वादिष्ट मिठाइयों का स्वाद आ जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि यहां की रेतीली मिट्टी से एक और ऐसा शानदार खजाना निकलता है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं?
जी हां, हम बात कर रहे हैं बीकानेर की मशहूर मूंगफली की। अपने स्वाद और अनोखी क्वालिटी की वजह से यह आज सिर्फ राजस्थान की नहीं, बल्कि पूरे भारत की पहली पसंद बन चुकी है।

(Image Source: AI-Generated)
इसे यूं ही नहीं कहते 'राजस्थान का राजकोट'
बीकानेर जिले में एक इलाका है लूणकरणसर, जहां मूंगफली की इतनी बंपर और शानदार खेती होती है कि इसे 'राजस्थान का राजकोट' भी कहा जाता है। यहां का मौसम और रेतीली जमीन मूंगफली की फसल के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसी खास मिट्टी की वजह से बीकानेरी मूंगफली का दाना आकार में काफी बड़ा होता है और इसमें एक प्राकृतिक मिठास पाई जाती है। जब आप इसे खाते हैं, तो इसका सोंधापन आपको इसका दीवाना बना देता है।
सेहत के लिए भी वरदान है बीकानेर की मूंगफली
स्वाद और आकार के अलावा इस मूंगफली की सबसे बड़ी खासियत है इसमें पाया जाने वाला तेल। देश की बाकी मूंगफलियों की तुलना में इसमें तेल की मात्रा काफी ज्यादा होती है। यह ज्यादा तेल ही इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है और इसे सेहत के लिए भी फायदेमंद बनाता है। इसी वजह से देशभर की बड़ी-बड़ी तेल मिलें भी बीकानेर की मूंगफली की ही सबसे ज्यादा मांग करती हैं।
बड़े ब्रांड्स की है पहली पसंद
क्या आपने कभी सोचा है कि आपके पसंदीदा ब्रांड्स के नमकीन इतने टेस्टी और कुरकुरे क्यों होते हैं? इसके पीछे भी बीकानेर की मूंगफली का ही कमाल है। नमकीन कंपनियां अपने मिक्सचर को बेहतरीन बनाने के लिए इसी खास मूंगफली का इस्तेमाल करती हैं।
इसकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि हर साल हजारों टन मूंगफली भारत के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ चीन जैसे विदेशों में भी भेजी जाती है। स्वाद और क्वालिटी के मामले में वाकई इसका कोई मुकाबला नहीं है।
यह भी पढ़ें- आलू-दाल वाली नहीं, एक बार चखने पर ही दीवाना बना लेगी जोधपुरी मावा कचौड़ी; इस रेसिपी से तैयार करते हैं हलवाई
यह भी पढ़ें- इस आसान रेसिपी से मिनटों में तैयार करें राजस्थानी स्टाइल दही मिर्ची, बोरिंग खाना भी बन जाएगा सुपर टेस्टी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।