दीवाली पर कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे 'जहर'? 5 मिनट में ऐसे करें असली और नकली मावे की पहचान
दीवाली पर बाजारों में मिलने वाला मिलावटी मावा सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

नकली मावे की पहचान कैसे करें? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के त्योहार पर बाजारों में मिठाइयों की भरमार लग जाती है। बर्फी, पेड़े जैसी मिठाइयां मावे के बिना नहीं बनतीं। इसी बात का फायदा उठाकर मुनाफाखोर मिलावटी मावा बेचना शुरू कर देते हैं। बाजार में मिलने वाला ये नकली मावा सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है।
त्योहार के सीजन में मावे में डिटर्जेंट, स्टार्च, सिंथेटिक दूध और वेजिटेबल ऑयल मिलाकर बेचा जाता है। इसके कारण पेट में इन्फेक्शन, फूड पॉइजनिंग और गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में ये जरूरी है कि आप बाजार में मावा खरीदते समय पूरी तरह से सतर्क रहें। आइए जानें कुछ आसान तरीके, जिनसे आप नकली मावे की पहचान कर सकते हैं।
आयोडीन टिंचर टेस्ट
नकली मावे में वजन और गाढ़ापन बढ़ाने के लिए अक्सर मैदा, आरारोट या उबले हुए आलू का स्टार्च मिलाया जाता है। इसका पता लगाने के लिए एक चम्मच मावे को थोड़े से पानी में उबालकर ठंडा कर लें। इसके बाद इसमें आयोडीन टिंचर की कुछ बूंदें डालें। अगर मावे का रंग नीला हो जाता है, तो मतलब उसमें स्टार्च की मिलावट है। असली मावा आयोडीन के कॉन्टैक्ट में आने पर अपना रंग नहीं बदलता है।
हाथ पर रगड़कर करें शुद्धता की परख
मावे की गुणवत्ता परखने का सबसे आसान तरीका है थोड़े मावे को अपनी हथेली पर रखकर रगड़ें। अगर ये धीरे-धीरे तेल छोड़ने लगता है, तो मतलब मावा असली है। वहीं, अगर मावा नकली या मिलावटी होगा, तो वो हथेली पर रगड़ने पर सूख जाएगा और साबुन जैसी गंध आने लगेगी।
स्वाद और गंध
थोड़ा-सा मावा अपनी उंगली पर लेकर चखें। असली मावे का स्वाद हल्का मीठा और दूध जैसी खुशबू वाला होता है। वहीं, नकली मावे से केमिकल, डिटर्जेंट या बासी तेल की बदबू आती है। नकली मावे का स्वाद भी थोड़ा कड़वा सा होता है।
पानी में घोलकर देखें
एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच मावा डालकर अच्छी तरह मिला लें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। असली मावा पानी में पूरी तरह घुल जाता है और पानी का रंग मटमैला हो जाता है, लेकिन अगर मावे में स्टार्च या सिंथेटिक पाउडर होगा, तो वो घुलेगा नहीं और तली में बैठ जाएगा।
गर्म करने पर पहचान
थोड़ी मात्रा में मावे को किसी कड़ाही या पैन में धीमी आंच पर गर्म करें। असली मावा गर्म करने पर घी छोड़ता है, लेकिन अगर मिलावटी होगा, तो वो तुरंत काला पड़ने लगेगा या जलकर कड़क हो जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।