गेहूं के आटे में आज ही मिलाएं ये साधारण चीजें, रोज की रोटी भी बन जाएगी 'प्रोटीन का पावरहाउस'
गेहूं के आटे में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए दालों, अनाजों और बीजों को मिलाकर रोटी को प्रोटीन से भरपूर बनाया जा सकता है।

रोटी में भी बढ़ा सकते हैं प्रोटीन (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ज्यादातर लोग गेहूं की रोटी ही खाते हैं। गेंहू के आटे में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा ज्यादा होती है और प्रोटीन की मात्रा बिल्कुल न के बराबर होती है। हालांकि, खाने में प्रोटीन की सही मात्रा होना बेहद जरूरी है, वरना मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं।
अगर आप भी अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं, तो अपने आटे में कुछ स्मार्ट बदलाव करके रोटी को भी प्रोटीन से भरपूर बना सकते हैं। आइए जानें कैसे आप अपनी रोटी में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
आटे में दाल और अनाज का मिश्रण
रोटी में प्रोटीन बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है कि आप उसमें कुछ अनाज और दालों को मिला लें। इससे कॉम्प्लेक्स कार्बेहाइड्रेट्स भी बढ़ेंगे और प्रोटीन की मात्रा में भी सुधार होगा।
एक किलो गेहूं के आटे में 200 ग्राम भुने चने का आटा या सत्तू मिला सकते हैं। इससे रोटी का स्वाद भी अच्छा हो जाता है और प्रोटीन की मात्रा भी आसानी से बढ़ जाती है।
इसके अलावा, सोयाबीन का आटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सोयाबीन प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। एक किलो गेहूं के आटे में 100 ग्राम सोयाबीन का आटा मिलाएं। आप चाहें, तो सोयाबीन के आटे की मात्रा बढ़ा भी सकते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में मिलाने से रोटी सख्त हो सकती है।
रोटी में प्रोटीन बढ़ाने के लिए आप गेहूं के आटे में बेसन या ज्वार और बाजरा जैसे मोटे अनाज का आटा भी मिला सकते हैं। इनसे भी आटे का पोषण बढ़ जाता है।
सीड्स का इस्तेमाल
आटे में प्रोटीन बढ़ाने के लिए आप कुछ सीड्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कद्दू के बीज प्रोटीन के साथ-साथ जिंक से भी भरपूर होते हैं। इन्हें हल्का रोस्ट करके पीस लें और आटे में मिला लें। इसके अलावा के बीजों को भी रोस्ट करके आटे में मिला सकते हैं। ये फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भी भरपूर होते हैं।
इन बहुत ही आसान तरीकों से आप अपनी रोटी में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको डायबिटीज जैसी कोई बीमारी है, तो डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।