वजन और ब्लड शुगर दोनों रहेंगे कंट्रोल! बस डाइट में सफेद चीनी को इन 8 चीजों से करें रिप्लेस
आजकल रिफाइंड शुगर सेहत को नुकसान पहुंचाती है, इसलिए लोग कम प्रोसेस्ड शुगर की ओर बढ़ रहे हैं। ये नेचुरल ...और पढ़ें
-1777732294132_m.webp)
सफेद चीनी छोड़ें, अपनाएं ये 8 प्राकृतिक विकल्प (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल रिफाइंड शुगर का अत्यधिक उपयोग मोटापा, डायबिटीज़, हार्ट डिजीज और लो इम्युनिटी जैसी समस्याओं को जन्म दे रहा है। मीठे का स्वाद जीवन में जरूरी है, लेकिन इसे सही तरीके से चुनना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
ऐसे में कम प्रोसेस्ड या नेचुरल शुगर का सेवन बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि यह न केवल मीठास देती है बल्कि शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करती है।
कम प्रोसेस्ड शुगर
कम प्रोसेस्ड शुगर का मतलब है ऐसी नेचुरल मिठास, जिसे ज्यादा केमिकल्स, ब्लिचिंग या रिफाइनिंग प्रोसेस से नहीं गुजारा गया हो। रिफाइंड शुगर सिर्फ कैलोरी देती है, जबकि कम प्रोसेस्ड शुगर में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद रहते हैं।
ये धीरे-धीरे एनर्जी प्रदान करती हैं, ब्लड शुगर को अचानक नहीं बढ़ातीं और शरीर को कई तरह से फायदे पहुंचाती हैं। तो आइए अब जानते हैं कुछ बेहतरीन कम प्रोसेस्ड शुगर के बारे में-
गुड़
गुड़ आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर है। यह खून की कमी को दूर करता है, पाचन को बेहतर बनाता है और सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है।
शहद
शहद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह गले की खराश और थकान में राहत देता है और ब्लड शुगर को अचानक स्पाइक नहीं होने देता।
खजूर शुगर
सूखे खजूर से बनी यह शुगर फाइबर, आयरन और पोटैशियम से भरपूर है। यह रिफाइंड शुगर का हेल्दी ऑप्शन है जो स्मूदी व मिठाइयों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
नारियल शुगर
नारियल के रस से बनी यह शुगर कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली होती है। इसमें जिंक, आयरन और पोटैशियम जैसे मिनरल्स भी मौजूद रहते हैं।
मेपल सिरप
मेपल ट्री के रस से निकला यह सिरप स्वादिष्ट होने के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत है। इसे पैनकेक, ओट्स और स्मूदी में इस्तेमाल किया जा सकता है।
मोलासिस
चीनी बनाने की प्रक्रिया में बचा गाढ़ा तरल मिनरल्स से भरपूर होता है। इसमें आयरन और कैल्शियम ज्यादा होते हैं, जो हड्डियों और खून की कमी के लिए फायदेमंद हैं।
खजूर का सिरप
यह सिरप खजूर को पकाकर बनाया जाता है और इसमें प्राकृतिक मिठास के साथ कई पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। यह एनर्जी देने और पाचन सुधारने में मदद करता है।
स्टीविया
यह एक प्राकृतिक स्वीटनर है जो पौधे की पत्तियों से मिलता है। इसमें कैलोरी न के बराबर होती है और यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतरीन विकल्प है।
