Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रोटीन से भरपूर होते हैं 5 पराठे, फ‍िटनेस लवर्स जरूर करें ट्राई; फटाफट नोट कर लें रेस‍िपी

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 07:51 AM (IST)

    अगर आप हेल्दी और टेस्टी नाश्ते की तलाश में हैं तो आपको इन हाई प्रोटीन पराठों (Protein-rich paratha) को जरूर ट्राई करना चाह‍िए। ये न सिर्फ शरीर को ताकत देते हैं बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होते हैं। इन्‍हें बनाना भी बेहद आसान होता है। इन्हें बच्चों के टिफिन या अपने लंच में भी शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन पराठों के बारे में-

    Hero Image
    नाश्‍ते में जरूर ट्राई करें ये पांच तरह के पराठे। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। High-protein paratha recipes: हम भारतीयों में नाश्‍ता हो या लंच-डि‍नर, हर क‍ि‍सी को खाने में अलग-अलग चीजें चाह‍िए होती हैं। अगर स‍िर्फ ब्रेकफास्‍ट की बात करें तो ज्‍यादातर घरों में सुबह के समय पूड़ी या पराठा खाने को म‍िलता है। ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा (Healthy Indian breakfast) रखते हैं। अगर आज हम स‍िर्फ पराठों की बात करें तो आप इन्‍हें भी हेल्‍दी टच दे सकते हैं। बाजार में ऐसी कई सब्‍ज‍ियां म‍िलती हैं जो पोषण से भरपूर होती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में आप इन्‍हें पराठे में स्टफ्ड कर उसके स्वाद और न्यूट्रिशन को बढ़ा सकते हैं। लेकिन स्टफ्ड पराठे बनाना इतना आसान नहीं होता है। जिस वजह से कई बार चाहकर भी इन्हें बना नहीं पाते। जैसा कि कहा जाता है कि ब्रेकफास्ट में प्रोटीन खासतौर से शामिल होना चाहिए, तो आज हम आपको पांच तरह के पराठों के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍ो प्रोटीन से भरपूर हाेंगे। ये सभी को पसंद भी आएंगे। आइए जानते हैं उन पराठों और रेस‍िपीज (Fitness diet paratha options) के बारे में-

    पनीर पराठा

    सुबह के नाश्‍ते के ल‍िए पनीर पराठा एक बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसके बनाने के लि‍ए आटे में थोड़ा नमक डालकर गूंथ लें। पनीर में नमक, मिर्च और धनिया मिला लें। अब आटे की लोई लेकर उसमें पनीर भरें और बेल लें। तवे पर सेंकते समय थोड़ा घी लगाएं। गर्मागर्म पनीर पराठा दही या अचार के साथ सर्व करें। पनीर में प्रोटीन भरपूर होता है, जो मांसपेशियों के लिए अच्छा है।

    मूंग दाल पराठा

    मूंग दाल प्रोटीन से भरपूर होता है। ये पेट के लिए हल्का भी होता है। आप नाश्‍ते में मूंग दाल का पराठा भी बना सकते हैं। इसे बनाने के ल‍िए मूंग दाल को दरदरा पीस लें। उसमें मसाले मिलाकर भून लें। आटे की लोई बनाकर उसमें मूंग दाल का मिश्रण भरें और बेल लें। तवे पर घी लगाकर सेंक लें। ये खाने में बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट लगता है।

    सोया पराठा

    आपको बता दें क‍ि सोया में प्रोटीन की अच्‍छी मात्रा होती है। ये हमारी बॉडी को एनर्जेट‍िक बनाए रखने में मददगार है। ऐसे में साेया पराठा आपको कई फायदे दे सकता है। इसे बनाने के ल‍िए सोया चंक्स को उबालकर पीस लें। उसमें प्याज और मसाले मिला लें। इस मिश्रण को पराठे की तरह बेल लें और तवे पर सेंक लें। इसे चाय या हरी चटनी और दही के साथ सर्व क‍िया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Healthy Paratha: ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये हाई प्रोटीन और मिनटों में तैयार हो जाने वाला आलू पराठा

    मटर पराठा

    हरी मटर हेल्‍दी प्रोटीन से भरपूर होती है। हालांक‍ि अभी गर्मी में हरा मटर बहुत कम ही देखने को म‍िलता है। आप चाहें ताे फ्रोजन मटर का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। मटर का पराठा ए‍क हेल्‍दी ऑप्‍शन हो सकता है। इसे बनाने के ल‍िए मटर काे अपनी पसंदीदा मसालों के साथ फ्राई कर लें। अब इसे पीस लें। आटे में भरकर पराठा तैयार कर लें। हेल्‍दी नाश्‍ता तैयार है।

    चना पराठा

    चना प्रोटीन से भरपूर होता है। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे आप ओवर ईट‍िंग से बच सकते हैं। चने का पराठा बनाने के ल‍िए आपको उबले चनों को अच्छे से मैश करना होगा और उसमें मसाले मिलाने होंगे। अब इस भरावन से पराठा बनाएं। तवे पर धीमी आंच पर सेंक लें। ये चाय के साथ खाने में बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट लगता है।

    यह भी पढ़ें: जब अकबर भी हो गया था Ice Cream का फैन, द‍िलचस्‍प है इसके इंड‍िया आने की कहानी

    यह भी पढ़ें: अचार का नाम सुनते ही मुंह में क्‍यों आ जाता है पानी? आपके द‍िमाग से जुड़ा है ये सीक्रेट