Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Tourism Day 2024: क्यों 27 सितंबर को ही मनाया जाता है यह दिन और क्या है इस साल की थीम

    हर साल 27 सितंबर को World Tourism Day मनाया जाता है। घूमने-फिरने के शौकीन लोगों को पता होगा कि पर्यटन यानी टूरिज्म हमारे ही नहीं बल्कि हमारे देश के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। कई लोगों के घर की रोजी-रोटी टूरिज्म के जरिए ही चलती है। इसिलए इसे और बढ़ावा देना जरूरी है। आइए जानें क्या है इस साल की थीम (World Tourism Day 2024)।

    By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Fri, 27 Sep 2024 09:13 AM (IST)
    Hero Image
    World Tourism Day 2024 की बेहद खास है थीम (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Tourism Day 2024:  घूमना सिर्फ आपको नई जगहों को देखने का अवसर नहीं देता, बल्कि ये आपको नए लोगों से मिलने, उस जगह के रहन-सहन के बारे में जानने, वहां की संस्कृति को पहचानने का अवसर भी देता है। इसलिए पर्यटन यानी टूरिज्म को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। इसलिए हर साल विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) मनाया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है जब दुनिया भर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने और इसके महत्व को समझने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाई जाती है। इस दिन का उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक फायदों को बढ़ावा देना है। आइए जानें कैसे हुई इस दिन को मनाने की शुरुआत, क्या है इसका उद्देश्य और इस साल की थीम (World Tourism Day 2024 Theme) क्या है।

    यह भी पढ़ें: कोई मिसाल नहीं है भारत के इन 5 Architectural Marvels की, एक बार देखेंगे तो नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल

    विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास

    वर्ल्ड टूरिज्म डे की शुरुआत 1980 में हुई थी। यह संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) के पहल के तहत शुरू किया गया था। इस दिन को मनाने के लिए 27 सितंबर का दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि इसी दिन 1970 में संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन (UNWTO) की स्थापना की गई थी। इस संगठन का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और इसके विकास को बढ़ावा देना है।

    विश्व पर्यटन दिवस की थीम

    हर साल वर्ल्ड टूरिज्म डे के लिए एक अलग थीम चुनी जाती है। 2024 में विश्व पर्यटन दिवस की थीम “Tourism and Peace" है। यानी शांति और पर्यटन। यह थीम दुनियाभर में शांति को बनाए रखने पर जोर देता है, ताकि पर्यटन के रास्ते हर देश के लिए खुले रहें और इसे बढ़ावा मिले।

    विश्व पर्यटन दिवस का महत्व

    वर्ल्ड टूरिज्म डे पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक लाभों को उजागर करता है। पर्यटन लोगों को अलग-अलग जगहों की संस्कृति का अनुभव लेने और उस बारे में और जागरुक बनाने में मदद करता है। ये लोगों के लिए रोजगार के अवसर खोजने और अर्थव्यवस्था को भी आगे बढ़ाने में मदद करता है। इस दिन कोशिश की जाती है कि पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिले, ताकि इससे जुड़े लोगों को काम करने के अच्छे अवसर मिलें और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर बने।

    यह भी पढ़ें: अक्टूबर में दिल्ली के आस-पास घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये 5 जगह, फटाफट बना लें ट्रिप का प्लान