Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Valentine's Week start 2025: क्वीन विक्टोरिया से जुड़ा है Rose Day का कनेक्शन? बेहद खूबसूरत है यह कहानी

    वेलेंटाइन वीक की शुरुआत (Valentines Week Start 2025) 7 फरवरी को रोज डे से होती है जो प्यार और अपनी भावनाओं को जाहिर करने का अच्छा तरीका है। इसका ऐतिहासिक संबंध महारानी विक्टोरिया (Queen Victoria) से जुड़ा है जिनके शासनकाल (1837-1901) में फूलों की एक अनकही लेकिन समझने वाली भाषा लोकप्रिय हुई। आइए जानते हैं क्या है रोज डे और क्वीन विक्टोरिया का कनेक्शन।

    By Jagran News Edited By: Swati Sharma Updated: Thu, 06 Feb 2025 12:44 PM (IST)
    Hero Image
    क्यों Rose Day से ही होती है Valentine's Week की शुरुआत? (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Valentine's Week Start 2025: फरवरी का महीना प्यार, रोमांस और अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए जाना जाता है। इस महीने ही प्रेमियों का दिन वेलेंटाइन्स डे आता है। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है। इस दिन लोग अपने लवर्स को रोज देकर अपने प्यार, दोस्ती और सम्मान को व्यक्त करते हैं (Rose Day Significance)।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन का एक ऐतिहासिक संबंध क्वीन विक्टोरिया और उनकी प्रेम कहानी से भी जुड़ा है? जी हां, रोज को प्यार का प्रतीक बनाने में विक्टोरियन युग की एक अहम भूमिका रही है। आइए जानते हैं कि इस परंपरा की शुरुआत कैसे हुई और वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से ही क्यों होती है।

    क्वीन विक्टोरिया और रोज डे का संबंध

    19वीं सदी में महारानी विक्टोरिया (1837-1901) का शासन ब्रिटेन में सांस्कृतिक बदलावों के लिए जाना जाता है। इसी दौर में फ्लोरियोग्राफी (फूलों की भाषा) को बहुत महत्व मिला। इस समय लोग अपने प्यार और भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने में झिझक महसूस करते थे। इसलिए उन्होंने फूलों के जरिए से अपनी भावनाओं को जाहिर करना शुरू किया।

    क्वीन विक्टोरिया को गुलाब बेहद पसंद थे और उनके पति प्रिंस अल्बर्ट भी उन्हें रोज दिया करते थे। उनकी प्रेम कहानी को देखते हुए उस समय गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाने लगा। विक्टोरियन समाज में यह परंपरा इतनी लोकप्रिय हुई कि लव लेटर्स और प्रपोजल में रोज का आदान-प्रदान आम हो गया। धीरे-धीरे यह परंपरा पूरे यूरोप और फिर दुनिया भर में फैल गई। इसी कारण वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से करना एक अहम परंपरा बन गई ( Queen Victoria Valentine's Week)।

    यह भी पढ़ें: कब से शुरू होगा वैलेंटाइन वीक? देखें मोहब्बत के 7 दिनों की पूरी लिस्ट

    वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज से ही क्यों?

    • प्रेम और जुनून का प्रतीक– गुलाब को प्यार, स्नेह और जुनून का प्रतीक माना जाता है। विशेष रूप से रेड रोज को डीप लव और रोमांस से जोड़ा जाता है।
    • भावनाओं की खूबसूरत अभिव्यक्ति– विक्टोरियन युग से चली आ रही परंपरा के अनुसार, अलग-अलग रंगों के रोज अलग-अलग भावनाओं को दर्शाते हैं
    1. लाल गुलाब– सच्चे प्रेम का प्रतीक
    2. पीला गुलाब– दोस्ती और खुशी का प्रतीक
    3. सफेद गुलाब– शांति और पवित्रता का प्रतीक
    4. गुलाबी गुलाब– सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक
    • वेलेंटाइन डे और संत वेलेंटाइन का कनेक्शन– कहा जाता है कि संत वेलेंटाइन ने अपने प्यार की रक्षा के लिए बलिदान दिया था और उनकी याद में प्यार का यह उत्सव मनाया जाता है।
    • रोमांटिक इतिहास– मुगल शासक जहांगीर भी अपनी बेगम नूरजहां को रोज एक गुलाब तोहफे में दिया करते थे, जो नूरजहां को बहुत पसंद थे। इसी तरह कई ऐतिहासिक प्रेम कहानियों में गुलाब का जिक्र हुआ है, जिससे यह प्रेमियों के बीच सबसे लोकप्रिय फूल बन गया।

    यह भी पढ़ें: प्यार के इजहार के लिए चुनें दिल्ली की ये 5 जगहें, सुकून के साथ कह सकेंगे दिल की बात