Til Recipes: सर्दियों में तिल से बनने वाली इन आसान रेसिपीज़ को आप भी कर सकती हैं ट्राय
Til Recipes मकर संक्रांति के मौके पर घर पर बनाएं तिल से बनने वाली ये जायकेदार रेसिपी। जो स्वाद में तो नंबर वन हैं ही साथ ही सर्दियों में इन्हें खाना सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Til Recipes: सर्दियों में तिल और गुड़ से बने व्यंजनों का खासतौर से सेवन किया जाता है क्योंकि इन दोनों की ही तासीर गर्म होती है। सर्दियां शुरू होते ही बाजार भी तिल और गुड़ से बने व्यंजनों से सज जाते हैं। लोहड़ी और मकर सक्रांति पर गुड़ और तिल से बने व्यंजनों का खाना शुभ माना जाता है। काला तिल हो या सफेद दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। रिसर्च में पता चला है कि तिल में सेसमीन नाम का एंटिऑक्सिडेंट पाया जाता है। जो कई रोगों में लाभकारी होता है। तो आइए जानते है तिल से आप कौन-कौन सी रेसिपीज बना सकते हैं आसानी से।
तिल के लड्डू
तिल के लड्डू मकर संक्रांति पर खासतौर से बनाए जाते हैं। काले व सफेद तिल से बने ये लड्डू खाने में जायकेदार लगते हैं और शरीर को गर्म भी रखते हैं।
तिल पोली रेसिपी
यह एक पारंपरिक महाराष्ट्रियन डिश है। तिल पोली या गुलाची पोली एक मीठी रोटी होती है जिसे बनाने के लिए तिल, गुड़, गेंहू का आटा और मैदा इस्तेमाल किया जाता है। तिल पोली को आमतौर पर मकर संक्रांति या अन्य त्योहारों के मौके पर बनाया जाता है।
तिल मुरमुरे की चिक्की
तिल और मुरमुरे की चिक्की एक पौष्टिक और स्वादिष्ट एनर्जी बार हैै। स्वादिष्ट होने के साथ यह विटामिन-ए और आयरन जैसे पोषक तत्व से भरपूर है। इसे खाने के साथ या खाने के बाद डेजर्ट की तरह खाया जा सकता है।
तिल पापड़ी
तिल पापड़ी भी मकर संक्रांति पर बनाई जाने वाली एक पारम्परिक डिश है। वैसे तो मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू बनाये जाते है लेकिन लड्डू के अलावा आप पापड़ी भी कर सकते हैं ट्राय। तिल की पापड़ी खाने में बहुत ही क्रिस्पी और स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकी इसे गरम गरम ही बेलना पड़ता है। ठंडा हो जाने पर यह कड़क हो जाता है और फिर इसे बेलना मुश्किल हो जाता है।
तिल-मावा लड्डू
सर्दियों में तिल और मावे से बने लड्डू बहुत टेस्टी होते हैं और सेहत के लिए फायदेमंद भी। इन्हें भी बनाना बहुत आसान होता है। संक्रांति की मिठाइयों में आप इसे भी शामिल कर सकते हैं।
तिल की चटनी
तिल की तासीर गर्म होने की वजह से सर्दियों के मौसम में तिल की डिशेज खाना फिर चाहे वो लड्डू हो या चटनी फायदेमंद है।
Pic credit- freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।