Republic Day 2025: 76वां या 77वां? इस साल कौन-सा गणतंत्र दिवस मनाएगा भारत, यहां दूर करें कन्फ्यूजन
26 जनवरी यानी भारत का गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025)। क्या आप जानते हैं कि इस साल हम कौन-सा रिपब्लिक डे सेलिब्रेट कर रहे हैं? 76वां या 77वां (76th or 77th Republic Day in 2025)? बता दें 1950 में जब देश का संविधान लागू हुआ था तब से हर साल इस दिन को देशभक्ति के जज्बे से मनाया जाता है। आइए जानें कि इस साल हम कौन-सा गणतंत्र दिवस मनाएंगे।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Republic Day 2025: हर साल 26 जनवरी को भारत पूरे उत्साह के साथ अपना गणतंत्र दिवस मनाता है। इस दिन राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एक भव्य परेड का आयोजन होता है, जिसमें देश की सशस्त्र सेनाएं, सांस्कृतिक झांकियां और स्कूली बच्चों के दल शामिल होते हैं।
यह दिन हमें 26 जनवरी, 1950 को हुए उस ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है जब भारत का संविधान लागू हुआ था। संविधान सभा द्वारा अथक प्रयासों के बाद बनाया गया यह संविधान भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है। गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और देश के प्रति हमारे प्रेम को मजबूत करता है।
ऐसे में, अगर आप कन्फ्यूज हैं कि इस साल हम 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं या फिर 77वां (76th or 77th Republic Day), तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है, क्योंकि यहां हम इसका सही जवाब देने जा रहे हैं।
गणतंत्र दिवस को लेकर कन्फ्यूज हैं लोग
हर साल 26 जनवरी को भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाता है। यह दिन देश के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि इसी दिन भारत ने अपने संविधान को अपनाया था और एक गणतंत्र राष्ट्र बन गया था, लेकिन हर साल यह सवाल उठता है कि आखिर इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है? 2025 में भारत अपना 76वां या 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, इस सवाल का जवाब जानने के लिए आइए थोड़ा इतिहास में झांकते हैं।
यह भी पढ़ें- संविधान लागू करने के लिए क्यों चुना गया था 26 जनवरी का दिन? पढ़ें इसके पीछे की खास वजह
भारत का गणतंत्र दिवस
- भारत को 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी।
- हालांकि, भारत एक गणतंत्र राष्ट्र नहीं था, बल्कि एक राष्ट्रमंडल देश था।
- भारत के संविधान को बनाने में लगभग ढाई साल का समय लगा।
- 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और भारत एक गणतंत्र राष्ट्र बन गया।
- इसी दिन से भारत हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाता आ रहा है।
2025 में कौन-सा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा?
- 26 जनवरी, 1950 को पहला गणतंत्र दिवस मनाया गया था।
- 2025 में 26 जनवरी को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।
- ऐसा इसलिए क्योंकि हमने 1950 से गणतंत्र दिवस मनाना शुरू किया था।
क्यों होता है यह कंफ्यूजन?
- कई बार लोग यह सोच लेते हैं कि भारत 1947 में ही गणतंत्र बन गया था, लेकिन ऐसा नहीं है।
- भारत 1950 में गणतंत्र बना था।
- यही कारण है कि कई लोगों को यह समझने में मुश्किल होती है कि आखिर कौन-सा गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- कौन होंगे गणतंत्र दिवस पर राजकीय मेहमान? पीएम नरेन्द्र मोदी का आमंत्रण किया स्वीकार
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।