Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    National Mountain Climbing Day 2023: किस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार पर्वतारोहण दिवस और क्या है उद्देश्य

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 01 Aug 2023 01:06 PM (IST)

    National Mountain Climbing Day 2023 हर साल 1 अगस्त को राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस मनाया जाता है। इस मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्वतों के महत्व के बारे में बताना और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही उन लोगों को सम्मान देना है। आइए जानते हैं कैसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत महत्व व थीम।

    Hero Image
    National Mountain Climbing Day 2023: राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस इतिहास, महत्व व थीम

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। National Mountain Climbing Day 2023: नेशनल माउंटेन क्लाइंबिंग डे हर साल 1 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन भारत में पर्वतारोहण करने वालों को प्रोत्साहित करने और सम्मानित करने का दिन होता है। इस दिन तरह-तरह के आयोजन किए जाते हैं, जिसके जरिए भारत में पर्वतारोहण और ट्रेकिंग के महत्व को बताने का प्रयास किया जाता है और लोगों को पर्वतारोहण के एंडवेंचर से रूबरू कराया जाता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    National Mountain Climbing Day 2023 इतिहास

    राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस 2023 (National Mountain Climbing Day 2023) की नींव 2015 में मैथ्यूज और उसके दोस्त मैडिगन द्वारा एडिरोंडैक पर्वत की अंतिम चोटी पर चढ़ने के बाद रखी गई थी। यह दिन भारत के प्रमुख पर्वतारोहण संगठन भारतीय पर्वतारोहण संघ (Indian Mountaineering Foundation, IMF) द्वारा प्रस्तावित किया गया था। इस दिन का उद्देश्य पर्वतारोहण के माध्यम से साहस, संगठन और एकता को प्रेरणा प्रदान करना है। 

    National Mountain Climbing Day 2023 की थीम 

    राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस 2023 की थीम है “पर्वत हमारे हैं: उन्हें सुरक्षित रखें”। इस थीम का मकसद है लोगों को पर्वतों के महत्व और उनकी सुरक्षा के बारे में जागरूक करना। अगर आपको पता नहीं, तो बता दें कि पर्वत हमारे पृथ्वी के महत्वपूर्ण पारिस्थितिक तंत्रों में से एक हैं, जो जलवायु को नियंत्रित करते हैं, लोगों को भोजन और आवास प्रदान करते हैं, लेकिन बढ़ती आबादी और निर्माण कार्य से पर्वतों की हालत खतरे में हैं। राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस पर लोगों को पर्वतों के बारे में जागरूक करने और उनकी सुरक्षा के लिए क्या कर सकते हैं इसके बारे में बताया जाता है। 

    National Mountain Climbing Day 2023 महत्व

    नेशनल माउंटेन क्लाइंबिंग डे पर पर्वतारोही के साहस और टीमवर्क को प्रोत्साहित करने का दिन है। इस दिन उनके मिशन, संघर्ष और सफलताओं को सम्मानित किया जाता है। जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। 

    कैसे सेलिब्रेट किया जाता है यह दिन?

    भारत में इस दिन उन क्षेत्रों में जो खासतौर से पर्वतारोहण के लिए मशहूर हैं, वहां तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसमें पर्वतारोहियों को सम्मान दिया जाता है, उनके जर्नी को बताया जाता है। इसके माध्यम से लोगों को पर्वतारोहण के फायदे और प्रकृति के साथ मिलकर रहने को प्रेरित किया जाता है। 

    Pic credit- freepik