Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kick Day 2023: आज मनाया जा रहा है किक डे, जानें एंटी-वैलेंटाइन वीक का ये दिन क्यों मनाया जाता है

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Thu, 16 Feb 2023 09:52 AM (IST)

    Kick Day 2023 एंटी-वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन आज यानी 16 फरवरी को मनाया जा रहा है किक डे। जानें इस दिन का इतिहास और महत्व क्या है और साथ ही किक डे का मतलब क्या होता है।

    Hero Image
    Kick Day 2023: आज मनाया जा रहा है किक डे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kick Day 2023: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने के बाद अब लोग एंटी-वैलेंटाइन वीक मना रहा हैं। जिसकी शुरुआत, 15 फरवरी को स्लैप डे के साथ हुई। इसके बाद किक डे, परफ्यूम डे, फ्लर्ट डे, कंफेशन डे, मिसिंग डे और ब्रेक अप मनाया जाएगा। वैलेंटाइन वीक जहां प्यार से भरपूर होता है, वहीं एंटी-वैलेंटाइन वीक इसके बिल्कुल उलट किसी भी तरह से प्यार से जुड़ा नहीं होता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैलेंटाइन वीक के दौरान हर जगह कपल्स नज़र आते हैं, इसलिए यह पूरा हफ्ता उन लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आता जो सिंगल होते हैं। साथ ही प्यार के इन दिनों का जश्न पूरे 8 दिन चलता है। 7 फरवरी को रोज़ डे से शुरुआत होकर 14 फरवरी वैलेंटाइन डे पर ख़त्म होता है। वैलेंटाइन वीक का इंतज़ार हर किसी को नहीं होता, इसलिए एंटी-वैलेंटाइन वीक भी मनाया जाता है।

    तो आज मनाया जा रहा है एंटी-वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी किक डे।

    Kick Day: इतिहास और महत्व

    किक डे, उस बड़े कदम के लिए जो वे लोग उठाते हैं, जो नेगेटिव रिलेशनशिप में फंसे हैं। वे इस दिन अपने रिश्ते को ख़त्म कर सकते हैं। इस दिन आप ज़िंदगी से सभी तरह की नेगेटिविटी को लात मार कर बाहर कर सकते हैं, जो आपके एक्स की वजह से है।

    आप दुनिया की हर खुशी के हकदार हैं और आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कोई रोक नहीं सकता। साथ ही किक डे के दिन नेगेटिव रिश्ते में मिले सभी तोहफे या यादों को भी लात मार देनी चाहिए।

    किक डे मुख्य रूप से उन नकारात्मक भावनाओं को बाहर निकालने का प्रतीक है, जिन्हें हम एक ज़हरीले रिश्ते से बाहर निकलने के बाद रोके रहते हैं। इस दिन आप बुरी आदतों, आत्म-संदेह और सभी टॉक्सिक चीजों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं, जो हमें जीवन में आगे बढ़ने से रोकती हैं।

    दोस्त मज़े के लिए भी इस दिन एक दूसरे को किक करते हैं। ज़िंदगी से बुरी चीज़ों को बाहर निकालकर आप खुश और पॉज़ीटिव रह सकते हैं।

    Picture Courtesy: Freepik

    comedy show banner
    comedy show banner