International Youth Day 2024: देश के विकास में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के मकसद से हुई थी इसे मनाने की शुरुआत
हर साल 12 अगस्त को International Youth Day 2024 मनाया जाता है। इस दिन कई तरह के कार्यक्रमों सेमिनार का आयोजन किया जाता है जिसमें युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाती है और देश के विकास में उन्हें तरह-तरह से योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। साल 2000 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया था।

लाइफस्टाइल ़़डेस्क, नई दिल्ली। अगस्त की 12 तारीख का दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day 2024) के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई थी। युवा देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का मकसद सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मामलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है। साथ ही समाज के विकास में युवाओं को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना भी है।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास (International Youth Day 2024 History)
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा साल 1999 में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस को वैश्विक स्तर पर मनाने का फैसला किया गया था।1998 में पुर्तगाल के लिस्बन में विश्व युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें कई अलग- अलग देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। इस सम्मेलन में दुनिया भर के इन प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का प्रस्ताव पर हामी भरी थी। 17 दिसंबर 1999 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। तब से लेकर हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य (International Youth Day 2024 Significance)
इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनियाभर के युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को पहचानकर उनका समाधान करना, उन्हें सशक्त बनाना और देश की उन्नति में उनकी भूमिका को सुनिश्चित करना है।
पहला अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त 2000 को मनाया गया था। उस साल दुनिया के कुछ ही देशों ने इस दिवस को मनाया था, लेकिन आज यह लगभग सभी देशों में मनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः- Independence Day 2024: क्यों 15 अगस्त को उड़ाई जाती है पतंग, आखिर क्या है इसके पीछे की कहानी
कैसे मनाया जाता है यह दिन?
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day 2024) पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। जिसमें देश के युवाओं के हित की बात की जाती है। इन्हें देश की सरकारें और गैर सरकारी संस्थाएं हिस्सा लेती हैं। युवाओं से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की जाती है। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल किए युवाओं को सम्मानित किया जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।