Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Independence Day 2023: 76वां या 77वां? इस साल कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा?

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Fri, 11 Aug 2023 01:19 PM (IST)

    Independence Day 2023 इस वक्त भारत स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने में सराबोर है। देश का कोना-कोना तिरंगे के रंग में रंगा नजर आ रहा है। हालांकि कुछ लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर इस साल 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाना है या 77वां। इस आर्टिकल में हम इसी सवाल का जवाब देंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

    Hero Image
    76वां या 77वां कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मनाएं ?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Independence Day 2023: 15 अगस्त को हम सब स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह उन सभी के बलिदान से संभव हो पाया है, जिन्होंने मिलकर आजादी के लिए लंबा संघर्ष किया और आखिरकार 200 साल के अत्याचार के बाद, 1947 में वह दिन आया, जब हमने ब्रिटिश शासकों से आजादी हासिल की। यह दिन केवल उत्सव मनाने का ही नहीं बल्कि देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का भी एक अवसर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दिन पूरे भारत में संस्थानों और प्रतिष्ठित इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है। हालांकि, जैसे-जैसे दिन नजदीक आ रहा है लोगों में इस बात को लेकर दुविधा भी बढ़ती जा रही है कि इस साल भारत अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है या 77वां। इस आर्टिकल में हम यही जानेंगे।

    15 अगस्त 2023 को कौन-सा स्वतंत्रता दिवस है?

    हर साल की तरह इस साल भी कई लोगों को इस बात को लेकर कन्फ्यूजन है कि इस बार भारत कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। ज्यादातर लोगों के मन यह सवाल होता है कि स्वतंत्रता दिवस की गिनती 15 अगस्त, 1947 से की जानी चाहिए, जब भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना, या फिर एक साल बाद से, जब आजादी की पहली वर्षगांठ मनाई गई थी। अगर आजादी के दिन यानी 15 अगस्त 1947 से गिनती की जाए, तो भारत स्वंतत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ मनाएगा। वहीं, 15 अगस्त 1948 से गिनती की जाए, तो यह 76वां स्वतंत्रता दिवस है।

    प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के मुताबिक, 15 अगस्त 2022 को 76वें स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया गया था। सरकार द्वारा उपयोग की जाने वाली प्रणाली के मुताबिक, इस साल भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।

    इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं। यह ऐतिहासिक इमारत आजादी के लिए लड़ी गई अनेक लड़ाइयों और बलिदानों का साक्षी रहा है।