Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hindi Diwas 2025 Wishes: इन खूबसूरत संदेशों से अपनों को भेजें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 05:53 PM (IST)

    14 सितंबर यानी हिंदी दिवस का दिन भारत के गौरव और हमारी राजभाषा हिंदी को समर्पित है। इस दिन हम हिंदी के महत्व को याद करते हैं और इसके प्रचार-प्रसार का संकल्प लेते हैं। आप भी इन खूबसूरत संदेशों (Hindi Diwas 2025 Wishes) के साथ अपने दोस्तों और परिवार को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं भेजकर इस दिन को और खास बना सकते हैं।

    Hero Image
    Hindi Diwas 2025 Wishes: हिंदी दिवस पर ऐसे करें अपनों को विश (Image Source: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 14 सितंबर को मनाया जाने वाला हिंदी दिवस हमें फिर से अपनी जड़ों से जोड़ता है। यह उस भाषा का उत्सव है जिसने हमें एक-दूसरे से जोड़ा है। जी हां, इस खास मौके पर, क्यों न हम अपने दोस्तों और परिवार को कुछ दिल छू लेने वाले संदेश भेजकर इस दिन को और भी यादगार बनाएं? आइए, जानते हैं कुछ ऐसे ही खूबसूरत संदेश (Hindi Diwas 2025 Wishes), जो इस हिंदी दिवस आपके अपनों के चेहरे पर मुस्कान ले आएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1) मां की लोरी है हिंदी,

    पापा की डांट है हिंदी।

    हिंदी भाषा नहीं जीवन का अंग है,

    हिंदी हर पल हमारे संग है।

    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

    2) हिंदी जीवन का आधार है,

    हमें अपनी मातृभाषा से बहुत प्यार है।

    हिंदी में बसे हमारे संस्कार हैं,

    आप सभी को हिंदी में मेरा नमस्कार है।

    हिंदी दिवस की बधाई!

    3) हमारी आन-बान-शान है हिंदी,

    हर हिंदुस्तानी की पहचान है हिंदी।

    हमारा दिल हमारी जान है हिंदी,

    हम सबका अभिमान है हिंदी।

    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

    4) हिंदी भाषा में प्यार है, विश्वास है, अपनेपन का एहसास है।

    हम सभी के दिल के करीब है हिंदी, हमें अपनों सी अजीज है हिंदी।

    हिंदी दिवस की बधाई!

    5) हिंदी में स्नेह है, हिंदी में दुलार है।

    हिंदी हमारा अभिमान है, हमारा श्रंगार है।

    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

    6) समुद्र में मिलती हैं नदियों की धाराएं,

    हिंदी भाषा सबकी संगम है।

    शब्‍द, वाक्‍य, लिपि से भी आगे,

    हिंदी पर हमार भरोसा अनुपम है।

    हिंदी दिवस की बधाई!

    7) सबकी सखी है मेरी हिंदी,

    जैसे माथे पर सजी है सुंदर बिंदी।

    देवनागरी है इसकी लिपि,

    संस्कृत हैं इसकी जननी।

    हर साहित्य की हैं ये ज्ञाता,

    सुंदर सरल हैं इसकी भाषा।

    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

    8) विचारों का इसमें समावेश,

    हिंदी से है अपना विशेष।

    आओ मिलकर इसे अपनाएं,

    भारत को और समृद्ध बनाएं।

    हिंदी दिवस की बधाई!

    9) हिंदी का परचम पूरे विश्व में लहराना है,

    जोर-शोर से हिंदी भाषा का डंका बजाना है।

    इस हिंदी दिवस हमने यही ठाना है।

    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

    10) हमारी आन-बान-शान है हिंदी,

    हर हिंदुस्तानी की पहचान है हिंदी।

    हमारा दिल हमारी जान है हिंदी,

    हम सबका अभिमान है हिंदी।

    हिंदी दिवस की बधाई!