Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Mother's Day 2023: इन खास मैसेज के जरिए अपनी मां को दें मदर्स डे की शुभकामना संदेश

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sun, 14 May 2023 03:07 PM (IST)

    Happy Mothers Day 2023 मां और बच्चे दोनों के लिए मदर्स डे बहुत ही खास होता है। हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को यह स्पेशल डे सेलिब्रेट किया जाता है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Happy Mother's Day 2023: इन खास मैसेज के जरिए अपनी मां को दें मदर्स डे की शुभकामना संदेश

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Mother's Day 2023: हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल 14 मई को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। यह दिन मां को समर्पित होता है। एक मां ही होती है, जो अपने बच्चे के हर दुख में साथ देती है। इस दुनिया में कोई भी मां की जगह कोई नहीं ले सकता। लोग इस दिन अपने-अपने अंदाज में मां से प्यार का इजहार करते हैं। आप भी इन प्यारे कोट्स के जरिए मदर्स डे पर अपनी मां को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मां ना होती तो वफा कौन करेगा,

    ममता का हक भी अदा कौन करेगा,

    रब हर एक मां को सलामत रखना,

    वरना हमारे लिए दुआ कौन करेगा।

    Happy Mother's Day 2023

    ज़िन्दगी ‬ की पहली ‪शिक्षक मां,

    ज़िन्दगी की पहली ‪दोस्त मां,‪

    ज़िन्दगी भी मां, क्योंकि‬ ज़िन्दगी देने वाली भी मां।

    Happy Mother's Day 2023

    एक हस्ती जो जान है मेरी,

    जो जान से भी बढ़कर शान है मेरी,

    रब हुक्म दे तो कर दूं सजदा उसे,

    क्योंकि वह कोई और नहीं मां है मेरी।

    Happy Mother's Day 2023

    मां के आगे सारी कायनात झुक जाती है,

    एक पल भी मां से दूर होता हूं तो,

    दुनिया ही रुक जाती है।

    Happy Mother's Day 2023

    बहुत देखे हैं हमने इश्क में जान लुटाने वाले,

    भाई कोई उस मां से भी जाकर के पूछे,

    कितनी शिद्दत से पाला है,

    रातों में उठ-उठकर ।

    Happy Mother's Day 2023

    मां पहली दोस्त होती है।

    मां सबसे अच्छी दोस्त होती है।

    मां हमेशा दोस्त रहती है।

    Happy Mother's Day 2023

    जज्बात अलग है पर बात तो एक है,

    उसे मां कहूं या भगवान बात तो एक है।

    Happy Mother's Day 2023

    जब कभी मेरा मन उदास होता है,

    तब तेरा चेहरा आसपास होता है।

    तब मिलता है सुकून और विश्वास,

    मां! तेरे आशीर्वाद का अहसास होता है।

    Happy Mother's Day 2023

    ये दुनिया है तेज धूप,

    पर वो तो बस छांव होती है ,

    स्नेह से सजी, ममता से भरी,

    मां तो बस मां होती है।

    Happy Mother's Day 2023

    मेरी ख्वाहिश है कि मैं फिर से फरिश्ता हो जाऊं,

    मां से इस तरह लिपटूं कि बच्चा हो जाऊं।

    Happy Mother's Day 2023

    उसके रहते जीवन में कभी कोई गम नहीं होता,

    दुनिया साथ दे या ना दे,

    पर मां का प्यार कभी कम नहीं होता ।

    Happy Mother's Day 2023

    फूल कभी दोबारा नहीं खिलते,

    जन्म कभी दोबारा नहीं मिलता,

    मिलते है लोग हजार लेकिन हजारों गलतियां,

    माफ़ करने वाले मां-बाप नहीं मिलते।

    Happy Mother's Day 2023