विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Kiss Day 2023 Wishes: किस डे पर इन लव कोट्स के साथ करें पार्टनर से प्यार का इजहार

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Sun, 12 Feb 2023 07:00 PM (IST)Updated: Mon, 13 Feb 2023 12:32 PM (IST)

Kiss Day 2023 Best Quotes Wishes Images आज कपल्स किस डे के सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर अगर ...और पढ़ें

किस डे पर शेयर करें ये रोमांटिक कोट्स
किस डे पर शेयर करें ये रोमांटिक कोट्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kiss Day Wishes 2023: इन दिनों हर तरफ वैलेंटाइन वीक की धूम मची हुई है। कपल्स काफी उत्साह के साथ प्यार के इन दिनों का जश्न मना रहे हैं। रोज डे के साथ शुरू हुआ यह वीक 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ खत्म होगा। आज इस वीक के छठवें दिन जहां हग डे मनाया गया, तो वहीं इसके सातवें दिन यानी 13 फरवरी को किस डे के रूप में मनाया जाएगा। किस प्यार जाहिर करने का एक जरिया होता है। आप अलग-अलग तरीकों से किस के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं। अगर आप भी इस मौके पर किसी खास के संदेश भेजना चाहते हैं, तो इन रोमांटिक मैसेजेस के जरिए अपने पार्टनर को किस डे विश कर सकते हैं।

1. वो प्यारी सी हंसी वो उसका खिलखिलाना

बड़ी मासूमियत से यूं नजरें मिलाना

जो देखूं मैं उसको

तो उसका शरमाना

मेरे दिल में हजारों उमंगें जगाना

हैप्पी किस डे

2. काश मेरे होठ तेरे होठों को छू जाए

देखूं जहां बस तेरा चेहरा नजर आए

हो जाए हमारा रिश्ता कुछ ऐसा

होठों के साथ हमारा दिल भी जुड़ जाए

हैप्पी किस डे

3. मोहब्बत के रंग में डूबी शाम हो

एक नई शुरुआत का पैगाम हो

मिले तेरे होंठ मेरे होठों से ऐसे

जैसे मेरे होंठ तेरे और तेरे होंठ मेरे नाम हो

हैप्पी किस डे

4. दिल अब बस तुझे ही चाहता है

तेरी यादों में ये खो जाता है

लग गयी है इश्क की आग ऐसी

तेरे होंठो को चुमने को दिल चाहता है

हैप्पी किस डे

5. हम करते हैं कितना मिस आपको

आप भी हमें थोड़ा मिस तो करो

क्या हम ही चूमते रहेंगे सदा

आप भी हमें किस तो करो

हैप्पी किस डे

6. आज प्यार का अफसाना भी है

इसमें प्यार का खजाना भी है

इसलिए चाहते हैं आपसे एक किस मांगना

और आज तो मांगने का बहाना भी है

हैप्पी किस डे

7. आपकी मोहब्बत में हम कुछ ऐसा कर जाएंगे

इन फिजाओं में खुशबू बनकर बिखर जाएंगे

तुम मुझे भूलना चाहो तो अपनी सांसो को रोक लेना

सांस जो लोगे तो हम दिल में आपके उतर जाएंगे

हैप्पी किस डे