विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Friendship Day Shayari 2024: दोस्तों को इन बेहतरीन शायरी के साथ दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं

Published: Sun, 04 Aug 2024 10:37 AM (IST)

अपने खास दोस्तों को खास फील करवाने के लिए मनाया जाता है Friendship Day जो हर साल अगस्त के पहले ...और पढ़ें

दोस्तों को इन शायरी से करें विश (Pic credit- freepik)
दोस्तों को इन शायरी से करें विश (Pic credit- freepik)

HighLights

  1. भारत में 4 अगस्त को मनाया जा रहा है फ्रेंडशिप डे।
  2. दोस्तों का आभार व्यक्त करने का दिन है मित्रता दिवस।
  3. खूबसूरत शायरी जो दोस्ती के दिन को बना देगी खास।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगस्त के पहले रविवार को भारत में फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है, जो इस बार 4 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन लोग दोस्ती का जश्न मनाते हैं। अलग-अलग तरीकों से लोग इस दिन को अपने दोस्तों के लिए खास बनाते हैं। कोई साथ वक्त बिताना पसंद करता है, तो कोई पार्टी करना, किसी को फोन या वीडियो कॉल पर बातें करना अच्छा लगता है, तो कोई प्यारा सा गिफ्ट देकर दोस्तों को थैंक यू बोलता है, लेकिन एक और शानदार तरीका है, जिससे आप दोस्तों के इस दिन को मजेदार बना सकते हैं, वो है उन्हें प्यार भरे मैसेजेस और शायरी भेजकर। 

फ्रेंडशिप डे 2024 पर दोस्तों के भेजें ये मजेदार शायरी

1. दोस्ती का मतलब ही खास होता है,

साथ खड़े रहना चाहे दूर ही क्यों न हो,

भरोसा बनाए रखना चाहे मुश्किल ही क्यों न हो,

मुस्कान बनाए रखना चाहे आंसू ही क्यों न हो। 

2. हर कोई रिश्ता दिल से निभाया नहीं करता,

हर कोई रिश्ता निभाने का वादा नहीं करता।

अगर दोस्त मिल जाए सच्चे,

तो उसे जिंदगी भर कोई भूलाया नहीं करता।

3. सितारों से आगे मेरा दोस्त होगा,

जहां के सारे नजारों की कसम,

हर खुशी में शामिल मेरा दोस्त होगा,

क्योंकि उसके साथ के बिना मेरा एक दिन नहीं होगा।

4. दोस्ती वो नाम है जो सुख-दुख की कहानी कहलाता है,

दोस्ती वो राज है जो सदा ही मुस्कुराता है,

दोस्ती कोई पल भर की जान-पहचान नहीं है,

ये वो वादा है जो उम्र भर साथ निभाता है।

5. खुशबू की तरह हमारी दोस्ती महकती रहे,

मिठास की तरह हमारी दोस्ती मिठास बिखेरती रहे।

फ्रेंडशिप डे पर यही दुआ है,

हमारी दोस्ती की रौनक हमेशा बरकरार रहे।

6. दोस्ती नाम है सुख-दुख की कहानी का,

दोस्ती नाम है सदा मुस्कान की।

यह कोई पलभर की जान-पहचान नहीं,

दोस्ती नाम है उम्र भर साथ निभाने का।

7. दिल से दिल मिलते हैं,

आंखों से आंखें मिलते हैं।

दोस्ती में भी वही लोग मिलते हैं,

जो दिल से दिल मिलाते हैं।

8. दोस्ती का हर रंग अनोखा है,

इसमें छुपा हर एहसास नायाब है।

इस फ्रेंडशिप डे पर यही कामना है,

हमारी दोस्ती का सफर सदा खुशियों से भरा हो।

ये भी पढ़ेंः- Friendship Day 2024 Wishes: इन प्यार भरे मैसेज से करें दोस्तों को फ्रेंडशिप डे विश

9. जिंदगी गुजर जाए पर दोस्ती कम न हो,

याद हमें रखना चाहे पास हम न हों,

कयामत तक चलता रहे ये दोस्ताना हमारा,

दुआ करें कि कभी ये रिश्ता खत्म न हो।

10. दोस्ती का रिश्ता प्यारा है,

हर रिश्ते से न्यारा है।

जो एक बार टूट जाए,

तो फिर न कोई रफू का सहारा है।

ये भी पढ़ेंः- Friendship Day 2024: यूनिक और यूजफुल गिफ्ट्स देकर दोस्ती के इस दिन को बना दें और भी खास