Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Eco-friendly Ganpati: इन तीन चीजों के इस्तेमाल से आसानी से घर में बनाएं ईको-फ्रेंडली गणपति बप्पा

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 06:37 PM (IST)

    Eco-friendly Ganpati इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 19 सितंबर को है। देशभर में यह त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भक्त अपने घरों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं। कई लोग घर पर ही गणेश भगवान की मूर्ति बनाते हैं। चाहें तो आप भी इस साल घर पर ही ईको-फ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति बना सकते हैं।

    Hero Image
    Eco-friendly Ganpati: घर पर इस तरह बनाएं गणेश जी की मूर्ति

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Eco-friendly Ganpati: गणेश चतुर्थी का त्योहार आ रहा है। ऐसे में बप्पा को घर लाने के लिए सभी ने तैयारी शुरु कर दी है। दस दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को लोग बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। इस दौरान गणपति जी की मूर्ति को लोग घर लाते हैं और रोजाना पूजा-पाठ करके भोग लगाते हैं। इस बार आप भी अगर गणपति को घर ला रहे हैं तो घर पर ही ईको-फ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति बना सकते हैं। बाजार से खरीदी गई मूर्तियां पीओपी से बनती है जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता हैं तो आइए जनते हैं कैसे बनाते हैं ईको-फ्रेंडली गणपति।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिट्टी से बनाएं गणपति

    आप मिट्टी से आसानी से घर पर ही गणेश जी की मूर्ति बना सकते हैं। इसके लिए आप मिट्टी लें और इसमें थोड़ी सी रेत मिला लें। इसे अच्‍छे से मिलाकर पानी की मदद से गूंथ लें। अब मूर्ति बनाने के लिए मिट्टी को साफ करके पानी डाल कर मिट्टी को आटे की तरह अच्छे से गूथ लें। अब मिट्टी को कुछ देर रेस्ट करने के लिए रख दें और करीब एक घंटे बाद मूर्ति को आकार देना शुरु करें। मूर्ति का आकार देने के बाद गणेश जी की सूंड, हाथ और पैर भी बनाएं। मूर्ति बनने के बाद इसे सूखने के छोड़ दें। एक बार मूर्ति सूख जाए तो इसे वॉटर कलर की मदद से रंग दें।

    यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: महाराष्ट्र में क्यों और कैसे शुरू हुई गणेश चतुर्थी मनाने की परंपरा?

    कागज से बनाएं गणपति

    कागज की लुगदी की मदद से भी गणपति बनाएं जा सकते हैं। इसके लिए आप कागज को पानी में भिगो दें और कुछ देर बाद इसे निकालकर गणेश बनाना शुरु इससे पहले आप इसमें फेविकॉल मिला लें। इससे गणपति ठोस बनेंगे। एक बार गणपति बन जाए तो इसमें कलर कर लें। कागज के गणपति पर आप स्टोन, लेस आदि चिपकाकर भी इसकी सुंदरता बढ़ा सकते हैं।

    चॉकलेट से बनाएं गणपति

    आपको आश्चर्य होगा लेकिन चॉकलेट की मदद से भी आप गणपति बना सकते हैं। इसके लिए आपको चॉकलेट को सबसे पहले फ्रिज में रखना होगा। इसके बाद इसे निकालकर कुछ सेकेंड के लिए गैस या माइक्रोवेव में रखें। इसके बाद गणेश जी की मूर्ति बनाना शुरु करें। सबसे पहले गणेश के लिए बेस बनाएं जिसे आप रेक्टेंगल शेप में बना सकते हैं अब गणेश जी आकृति बनाएं।

    यह भी पढ़ें:Hartalika Teej 2023: पहली बार मना रही हैं हरतालिका तीज, तो ऐसे कैसे करें तैयारी

    Pic Credit: Freepik