Galentine's Day 2024: पार्टनर का साथ नहीं, तो क्या हुआ? सिंगल लोग ऐसे एंजॉय कर सकते हैं 'गैलेंटाइन डे' का दिन
7 फरवरी से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक 14 फरवरी तक चलता है। इस दौरान प्रेमी जोड़ों को अलग-अलग तरह के दिन सेलिब्रेट करने का मौका मिलता है जिसमें वे काफी एंजॉय करते हैं। ऐसे में अगर आप सिंगल हैं तो आपको बता दें कि आपके लिए भी 13 फरवरी को एक दिन होता है गैलेंटाइन डे। इस दिन आप खूब मस्ती कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Galentine's Day 2024: दुनियाभर में कपल्स 'वैलेंटाइन डे' के सेलिब्रेशन को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में अगर आप सिंगल हैं, तो आपको बता दें, कि ये प्यार का वीक सिर्फ कपल्स के लिए ही नहीं होता है। जी हां, हर साल वैलेंटाइन वीक के सातवें दिन यानी 13 फरवरी को 'गैलेंटाइन डे' मनाया जाता है। ये दिन 'वैलेंटाइन डे' से ठीक एक दिन पहले सेलिब्रेट होता है। इसे आप वैलेंटाइन डे का फ्रेंडशिप वर्जन भी मान सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
क्या है 'गैलेंटाइन डे'
गैलेंटाइन डे का कॉन्सेप्ट कुछ ऐसा है कि हर कोई इसे मना सकता है। आप चाहे अकेले हों, कपल हों या दोस्त ही क्यूं न हों। ये दिन उन मीनिंगफुल रेलशनशिप्स को मनाने और उन्हें समय देने का हैं, जो हमेशा हमारे अच्छे-बुरे वक्त में हमारे साथ खड़े रहते हैं। यानी वे मजबूत फ्रेडशिप्स जो कई रिलेशनशिप्स के आने जाने के बाद भी वैसी की वैसी रहती हैं। आप चाहे मेल हों या फीमेल, जेंडर और ओरिएंटेशन को किनारे रखकर हर कोई इस दिन को अपने तरीके से सेलिब्रेट कर सकता है। आइए आपको इस दिन को एंजॉय करने के कुछ तरीके बताते हैं।
यह भी पढ़ें- अकेले हैं तो क्या गम है, Singles लोग भी बना सकते हैं वैलेंटाइन को यादगार इन तरीकों से
कैसे करें गैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट?
सिंगल लोग कई तरीकों से गैलेंटाइन डे मना सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आइडियाज।
नेटफ्लिक्स एंड चिल : अगर आपका मन बाहर कहीं भीड़-भाड़ में जाने का नहीं है, तो आप इस दिन आप अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ घर पर भी एंजॉय कर सकते हैं। इस दौरान आप नेटफ्लिक्स पर कुछ मूवी या सीरीज देख सकते हैं, अपने मी-टाइम को सेल्फ केयर करते हुए मना सकते हैं।
डिनर पर जाएं : अपने दोस्तों के साथ डिनर डेट पर जाना भी एक बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए आप अपने फेवरेट आउटफिट्स को वियर कर सकते हैं और अपने दोस्त के साथ अपनी पुरानी यादों को नए तरीके से दोबारा जी सकते हैं।
अपनी हॉबी को समय दें : अगर आपको या आपके फ्रेंड को आर्ट एंड क्राफ्ट में दिलचस्पी है तो आप इस दिन को उस तरीके से भी मना सकते हैं। अपनी हॉबी या फेवरेट एक्टीविटीज के लिए टाइम स्पेंड करके आप खूब एंजॉय कर सकते हैं।
फेवरेट फूड को एंजॉय करें : फूडी लोग भी अलग-अलग फूड या इससे जुड़े प्लेसेज को एक्सप्लोर करके गैलेंटाइन डे का जश्न मना सकते हैं। कुल मिलाकर आप अपने अंदाज में अपने फ्रेंड्स या खुद को स्पेशल फील करवा सकते हैं। इसी वजह से ये दिन भी मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें- दूसरों के चक्कर में खुद की केयर और लव को नजरअंदाज करना, बना सकता है आपको मानसिक रूप से बीमार
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।