Friendship Day 2023: आज मनाया जा रहा है दोस्ती का त्योहार, जानें क्या है फ्रेंडशिप डे का इतिहास और महत्व
Friendship Day 2023 हर व्यक्ति के जीवन में दोस्ती बेहद खास होती है। यह एक ऐसा रिश्ता है जो बिना किसी स्वार्थ और भेदभाव के सभी को साथ जोड़कर रखता है। दोस्ती के इसी निस्वार्थ रिश्ते का जश्न मनाने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। आइए जानते हैं क्या है इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे का इतिहास और इसका महत्व

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Friendship Day 2023: दोस्ती एक व्यक्ति के जीवन का बहुमूल्य धन होता है। यह एक ऐसा रिश्ता है, जो बिना किसी स्वार्थ और भेदभाव के लोगों को एक-दूसरे से जोड़े रखता है। दोस्ती के इसी रिश्ते का जश्न मनाने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर दोस्ती की अहमियत समझाने के मकसद से मनाया जाता है। हालांकि, इसे लेकर अक्सर लोगों में मन में कन्फ्यूजन रहता है। दरअसल, कई जगह यह 30 जुलाई को मनाया जाता है, तो वहीं कुछ देशों में इसे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है।
ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर इस दिन को कब मनाया जा रहा है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ़ रहे हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि भारत में फ्रेंडशिप डे किस दिन मनाया जाता है। आइए जानते हैं-
कब है इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे?
अलग-अलग देशों में अलग-अलग तारीख पर यह दिन मनाया जाता है। दरअसल, कई सारे देशों में जहां अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप मनाते हैं, तो वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे 30 जुलाई को सेलिब्रेट किया जाता है। बात करें इस दिन के इतिहास की तो, साल 1958 में पहली बार पराग्वे में इस दिन को मनाने का प्रस्ताव दिया गया था। बाद में इस प्रस्ताव पर विचार करते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के रूप में घोषित किया गया और इसके बाद से हर साल 30 जुलाई को कई देशों में इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया जाने लगा।
भारत में कब है फ्रेंडशिप डे?
हालांकि, कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां 30 जुलाई की जगह अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस देशों में भारत का नाम भी शामिल है। भारत के अलावा मलेशिया, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), संयुक्त अरब अमीरात (UAE), और बांग्लादेश जैसे देशों में भी अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।
फ्रेंडशिप डे का महत्व और थीम
यह दिन खासतौर पर दोस्तों और उनकी दोस्ती को समर्पित है। इस दिन को दोस्ती का जश्न मनाने और लोगों के जीवन में दोस्त की अहमियत को समझाने के मकसद से मनाया जाता है। यह दिन बताता है कि कैसे एक दोस्त के बिना हमारा जीवन अधूरा है और दोस्त हमारी जीवन में क्या मायने रखते हैं। वहीं, बात करें इस साल की थीम की, तो फ्रेंडशिप डे 2023 के लिए थीम “दोस्ती के जरिए मानवीय भावना को साझा करना(Sharing The Human Spirit Through Friendship)” तय की गई है।
Picture Courtesy: Freepik

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।