Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    First Period Celebration: पीरियड्स होने पर इन जगहों पर मनाया जाता है उत्सव

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 23 May 2023 06:41 PM (IST)

    First Period Celebration पीरियड्स के दौरान आज भी महिलाओं को छुआछूत का सामना करना पड़ता है। लेकिन देश में कई ऐसे राज्य हैं जहां पहली पीरियड्स को त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया जाता है और इस दौरान लड़की को तैयार किया जाता है।

    Hero Image
    First Period Celebration: जानिए, देश के किन जगहों पर पहली पीरियड को किया जाता है सेलिब्रेट

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। First Period Celebration: महिलाओं में होने वाले पीरियड्स एक नेचुरल प्रक्रिया है। इस दौरान उनके शरीर में बहुत से हार्मोनल बदलाव होते हैं। लेकिन कई जगह आज भी लोग इस विषय पर  खुलकर बातचीत नहीं करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीरियड्स के दौरान महिलाओं को छुआछूत  का सामना करना पड़ता है। लेकिन देश में कई ऐसे राज्य हैं, जहां पहली पीरियड्स को त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया जाता है। आइए जानते हैं देश के किन जगहों पर पीरियड होने पर जश्न मनाया जाता है।

    असम

    इस राज्य में लड़कियों को पहली बार पीरियड होता है, तो इसे उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। जिसे तुलोनिया बिया कहा जाता है। इसका जश्न  शादी के तरह ही मनाया जाता है। इस दौरान कई महिलाएं लड़की को हल्दी के पानी से नहलाती हैं, फिर उसे तैयार करती हैं। लड़की को कोई भी काम करने की मनाही होती है। पीरियड के दौरान कहीं बाहर निकलने से भी मना किया जाता है।

    कर्नाटक

    कर्नाटक में भी लड़की के फर्स्ट पीरियड को बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाता है। इस दौरान औरतें मिलकर सेलिब्रेट करती हैं। इसे ऋतु  शुद्धि या ऋतु कला के नाम से भी जानते हैं। इस दौरान लड़की को साड़ी पहनाई जाती है। दरअसल, यहां के इस रिवाज के अनुसार, लड़की बड़ी हो रही हैं। इसलिए साड़ी पहनना जरूरी माना जाता है। इस मौके पर हाफ साड़ी पहनाने की परंपरा है।  

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु में पहली पीरियड के उत्सव को मंजल निरातु वीजा के नाम से भी जाना जाता है। इस सेलिब्रेशन के दौरान मेहमानों को बुलाया जाता है। कई महिलाएं मिलकर लड़की को नहलाती हैं। इसके अलावा उस दिन लड़की को सिल्क की साड़ी और ज्वेलरी पहनाई जाती है। कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए जाते हैं।

    ओडिशा

    ओडिशा फर्स्ट पीरियड को तीन दिनों तक सेलिब्रेट किया जाता है। इस सेलिब्रेशन को राजा प्रभा के नाम से जाना जाता है।  इस दौरान लड़की को चौथे दिन नहलाया जाता है। वह नए कपड़े पहनती है और उसे घर को कोई भी काम नहीं करने दिया जाता है। लड़की को खाने की तरह-तरह की चीजें दी जाती हैं। इस तरह फर्स्ट पीरियड को सेलिब्रेट किया जाता है।

    आंध्र प्रदेश

    आंध्र प्रदेश में फर्स्ट पीरियड को  लेकर अनूठी परंपरा है। इस राज्य में लड़की को पहली बार पीरियड होता है, तो समारोह का आयोजन किया जाता है। इसे सेलिब्रेशन को पेडमनिषी पंडगा  के नाम से जाना जाता है। इस समारोह का आयोजन पीरियड्स के पहले और पांचवें दिन किया जाता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

    Picture Courtesy: Freepik