विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Children's Day 2023: बाल दिवस पर अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ये मैसेजेस, शायरी और चाचा नेहरू के कोट्स

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Tue, 14 Nov 2023 10:36 AM (IST)

Happy Childrens Day 2023 भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है। इसी दिन देश के पहले प्रधान ...और पढ़ें

Happy Children's Day 2023: बाल दिवस पर बच्चों को भेजें ये शुभकामनाएं
Happy Children's Day 2023: बाल दिवस पर बच्चों को भेजें ये शुभकामनाएं

HighLights

  1. भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  2. 14 नवंबर को ही भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन भी होता है।
  3. दोस्तों को इन मैसेजेस के जरिए दें बाल दिवस की शुभकामनाएं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Happy Children's Day 2023: आज यानी 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन होता है। उनके जन्मदिवस को ही बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू भी कहते थे। नेहरू जी को बच्चों से बहुत ज्यादा लगाव था और वो उनके सही विकास और शिक्षा पर बहुत ध्यान देते थे। कामकाज में इतना व्यस्त होने के बाद भी नेहरू जी बच्चों से बातचीत करने, उनके साथ खेलने के लिए समय जरूर निकालते थे।

जहां दुनियाभर में 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है वहीं भारत में 14 नवंबर को। इसे मनाने की शुरुआत उनकी मृत्यु के बाद यानी 27 मई 1964 से हुई थी। यह दिन पूरी तरह से बच्चों को समर्पित होता है। इस दिन उनके लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें स्पेशल फील कराया जाता है। बचपन के दिन कभी लौटकर नहीं आते, तो बच्चों को इसका महत्व बताएं और उन्हें इन प्यार भरे मैसेज और शायरी के जरिए खुलकर जीने को प्रेरित करें। वैसे आप अपने बचपन के दोस्तों को भी बाल दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं इन मैसेजेस के साथ।  

बाल दिवस पर भेजें ये शुभकामनाएं

1. चाचाजी के हम हैं बच्चे प्यारे,

माता-पिता के राज दुलारे,

आ गया है चाचाजी का जन्मदिवस

आओ मनाएं मिलकर बाल दिवस।

बाल दिवस की शुभकामनाएं

2. बचपन है ऐसा खजाना,

आता है न जो दोबारा,

मुश्किल है इसको भुलाना,

वो खेलना, कूदना और खाना,

मौज मस्ती में बलखाना।

बाल दिवस की बधाई।

3. देश की प्रगति के हम हैं आधार,

हम करेंगे चाचा नेहरू के सपने साकार।

बाल दिवस की शुभकामनाएं

4. एक बचपन का जमाना था,

होता जब खुशियों का खजाना था,

चाहत चांद को पाने की होती थी,

पर दिल तो तितली का दीवाना था।

बाल दिवस की बधाई।

5. दुनिया का सबसे सच्चा समय,

दुनिया का सबसे अच्छा दिन,

दुनिया का सबसे हसीन पल,

सिर्फ बचपन में ही मिलता है।

बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

6. मां की कहानी थी,

परियों का फसाना था बारिश में कागज की नाव थी,

बचपन का वह हर मौसम सुहाना था..

बाल दिवस की बधाई।

7. हम है इस भारत के बच्चे

हम नहीं है अक्‍ल के कच्चे

हम आंसू नहीं बहाते हैं

क्योंकि हम है सीधे सरल और सच्चे हैं।

बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

8. फूलों के जैसे महकते रहो,

पंछी के जैसे चहकते रहो,

सूरज की भांति चमकते रहो,

तितली के जैसे मचलते रहो,

मम्मी डैडी का आदर करो,

सुन्दर भावों से मन को भरो,

ये है हमारी शुभकामना,

हंसते रहो, मुस्कुराते रहो,

बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

9. आज खुल कर करें हम मौज-मस्ती और हल्ला गुल्ला

रोको न कोई हमें, शरारत करें हम खुल्लम-खुल्ला।

बालदिवस की शुभकामनाएं

10. सबके मन को भाते चाचा नेहरू,

बच्चों को हंसाते चाचा नेहरू,

दिल के भरा अनोखा प्यार,

करते वो बच्चों को प्यार बेशुमार.

बाल दिवस की शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ेंः- Children’s Day 2023: बनाना चाहते हैं अपने बच्चे के लिए चिल्ड्रेन्स डे मजेदार, तो ये एक्टिविटीज हो सकती हैं मददगार

Pic credit- freepik