विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Children’s Day 2023: बनाना चाहते हैं अपने बच्चे के लिए चिल्ड्रेन्स डे मजेदार, तो ये एक्टिविटीज हो सकती हैं मददगार

By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
Published: Mon, 13 Nov 2023 06:03 PM (IST)

अपनी व्यस्त जीवनशैली में से समय निकालकर अपने बच्चों के साथ समय बिताना आप दोनों के रिश्ते के लिए बहुत ...और पढ़ें

इन एक्टिविटीज से बनाएं, अपने बच्चों के साथ रिश्ते मजबूत
इन एक्टिविटीज से बनाएं, अपने बच्चों के साथ रिश्ते मजबूत

HighLights

  1. 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।
  2. अपने बच्चों के साथ फन एक्टिविटीज कर अपने बॉन्ड को मजबूत कर सकते हैं।
  3. मूवी मैराथॉन और बेकिंग करना आपके बच्चों को पसंद आ सकता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Children's Day 2023: बाल दिवस हर साल हमारे पहले प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है। अपने बिजी शेड्युल की वजह से अक्सर हम बच्चों के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाते हैं। ऐसे में, यह आपके लिए एक बेहद ही अच्छा मौका हो सकता है, अपने बच्चों के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने का। इस दिन आप उनके साथ कुछ फन एक्टिविटीज कर सकते हैं, जिससे उन्हें मजा भी आएगा और वे खुद को आपके और अधिक करीब महसूस करेंगे। आइए जानते हैं, ऐसी कौन-सी फन एक्टिविटीज आप अपने बच्चों के साथ कर सकते हैं।

मूवी मैराथॉन

बच्चों को अक्सर ही टीवी देखने का बहुत शौक होता है। अपने खाली समय में वे अक्सर कार्टून या कोई मूवी देख रहे होते हैं। इस चिल्ड्रेन्स डे, आप उनके साथ मूवी मैराथॉन कर सकते हैं। उनकी पसंद की तीन-चार फिल्में चुन लें और अगर आप चाहें, तो अपनी पसंद से भी कुछ रोचक फिल्में चुन सकते हैं। आपके बच्चे की रूची के अनुसार वे फिल्में कोई भी हो सकती हैं, जैसे- कोको, फाइंडिंग नेमो, एवेंजर्स, ट्रांसफॉरमर्स या बैट मैन। पॉपकॉर्न या अन्य कोई स्नैक लेकर आप अपने बच्चे के साथ ये फिल्में देख सकते हैं। इस दौरान बीच-बीच में आप उनसे कुछ बातें भी कर सकते हैं। इससे आप दोनों का बॉन्ड भी मजबूत होगा और उन्हें मजा भी आएगा।

यह भी पढ़ें: मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं जिद्दी बच्चे को हैंडल करना, ट्राई करें ये तरीके

नए पौधे लगाएं

गार्डनिंग अपने बच्चे के साथ करने के लिए एक बहुत ही मजेदार एक्टिविटी है। इसके लिए आपको कुछ गमले, बीज और मिट्टी की जरूरत पड़ेगी। अपने बच्चों के साथ आप नए पौधे लगाते समय आप उन्हें उन पौधों के बारे में भी बता सकते हैं। इससे उन्हें मजा भी आएगा और उनकी जानकारी भी बढ़ेगी। आज कल बच्चों को मिट्टी में खेलने का मौका बहुत कम मिलता है, इसलिए यह उनके लिए फन एक्टिविटी हो सकती है। इस दौरान आप उनके साथ अपने बचपन की कहानियां भी शेयर कर सकते हैं। इससे वे आपके बचपन के बारे में और बेहतर तरीके से जान पाएंगें।

Children fun activity

केक बेक कर सकते हैं

बच्चों को अक्सर ही मीठा खाना बहुत पसंद होता है। केक, पेस्ट्री, कप केक, ब्राउनी, डोनट्स जैसे फूड आइटम्स उनके फेवरेट खाने की लिस्ट में होते हैं। ऐसे में, आप उनके साथ घर पर ही कुछ बेक कर सकते हैं। उनका पसंदीदा केक या कोई स्वीट डिश बना सकते हैं। इससे उन्हें अपनी फेवरेट डिश बनाने की एक्साइटमेंट भी रहेगी और आप उनके साथ हंसी-मजाक करते हुए मजा भी कर पाएंगे। बाद में आप उनके साथ बैठकर इस ट्रीट को इन्जवॉय भी कर सकते हैं, जो आपके फन को दोगुना कर देगा।

स्कैवेंजर हंट

आमतौर पर बच्चों में गेम्स जीतने की बहुत खुशी होती है। यह उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धी होती है। ऐसे में स्कैवेंजर हंट, उनके लिए काफी मजेदार खेल हो सकता है। आप अपने घर के अंदर कुछ चीजें छिपा सकते हैं, जिन्हें उन्हें ढूंढ़ना होगा। चीजों को ढूंढ़ना, उनके लिए बहुत मजेदार होगा और उन्हें हर एक चीज को खोजने के बाद बहुत एक्साइटमेंट भी होगी। आप चाहें, तो उनकी मदद करने के लिए पूरे परिवार को इस गेम में शामिल कर, टीम बांट कर भी खेल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भैया दूज पर भेजें ये खास बधाई संदेश, भाई-बहन का रिश्ता होगा और भी मजबूत

Picture Courtesy: Freepik