विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Children's Day 2023: बाल दिवस के मौके पर अपने प्रियजनों के साथ शेयर करें पंडित जवाहर लाल नेहरू के ये अनमोल विचार

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Mon, 13 Nov 2023 04:43 PM (IST)Updated: Tue, 14 Nov 2023 07:19 AM (IST)

Childrens Day 2023 हर साल 14 नवंबर का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पंडित ...और पढ़ें

Children's Day 2023: पढ़ें पंडित जवाहर लाल नेहरू के ये अनमोल वचन
Children's Day 2023: पढ़ें पंडित जवाहर लाल नेहरू के ये अनमोल वचन

HighLights

  1. पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  2. पंडित जवाहर लाल नेहरू के ये अनमोल वचन आपके जीवन को बदल सकते हैं।
  3. चाचा नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली । Children's Day 2023: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। इसे बाल दिवस के रूप में भी जाना जाता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर साल 1889 में हुआ था। कहा जाता है कि पंडित नेहरू को बच्चों से काफी लगाव था, इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के नाम से भी जानते हैं। पंडित नेहरू के जन्मदिन के खास मौके पर उनके अनमोल विचार लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप मोटिवेट होंगे।

1. वह व्यक्ति जिसे वो सब मिल जाता है जो वो चाहता था, वह हमेशा शांति और व्यवस्था के पक्ष में होता है।

2. शांति के बिना अन्य सभी सपने गायब हो जाते हैं और राख में मिल जाते हैं।

यह भी पढ़ें: भैया दूज पर भेजें ये खास बधाई संदेश, भाई-बहन का रिश्ता होगा और भी मजबूत

3. यह मानव जीवन का एक मौलिक नियम है, कि यदि काम करने का तरीका अच्छा है, तो प्रतिक्रिया भी अच्छी होगी।

4. अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है।

5. बहुत आसान है केवल सुझाव देना और बाद में उससे होने वाले परिणामों से बचने की कोशिश करना।

6. तथ्य, तथ्य हैं और किसी की पसंद से गायब नहीं होते हैं।

7. महान विचार और छोटे लोग कभी भी एक साथ नहीं रह सकते।

8. सुखी जीवन के लिए शांतिमय वातावरण का होना आवश्यक है।

9. दूसरों के अनुभवों से लाभ उठाने वाला बुद्धिमान होता है।

10. किसी भी कार्य को लगन और कुशल पूर्वक करने से ही सफलता मिलती है। सफलता तुरंत नहीं मिलती है, सफलता के लिए इंतजार करना पड़ता है।

11. हकीकत, हकीकत ही रहने वाली है और आपकी पसंद के अनुसार हकीकत कभी गायब नहीं होती।

12. जिंदगी ताश के पत्तों की तरह ही है। जिसे आपको नियतिवाद के हातों से निपटना होगा और अपनी इच्छाओ के मुताबिक खेलना होगा।

13. समय को बीते हुए सालो से नहीं गिना जाता बल्कि किसी एक ने उस समय में क्या किया, क्या महसूस किया और क्या हासिल किया, इससे गिना जाता है।

यह भी पढ़ें: दिवाली में फोटोज़ क्लिक कराने के लिए ढूंढ रहे हैं पोज़, तो ये रहे इसके कुछ बेहतरीन आइडियाज

Pic Credit: Twitter

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.