Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BreakUp Day 2023: वैलेंटाइन डे के बाद आज मनाया जा रहा है ब्रेकअप डे, जानें इसका इतिहास और महत्व

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Tue, 21 Feb 2023 07:37 AM (IST)

    हर साल वैलेंटाइन डे के ठीक एक हफ्ते बाद ब्रेकअप डे मनाया जाता है। 15 फरवरी से शुरू हुआ एंटी-वैलेंटाइन वीक आज यानी 21 फरवरी को ब्रेकअप डे के साथ खत्म हो रहा है। तो चलिए जानते हैं इस दिन के इतिहास और महत्व के बारे में-

    Hero Image
    जानें हर साल क्यों मनाया जाता है ब्रेकअप डे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। BreakUp Day 2023: वैलेंटाइन डे के बाद अब एंटी-वैलेंटाइन वीक भी आज आखिरी दिन है। 15 फरवरी से शुरू हुए इस वीक के तहत 21 फरवरी को ब्रेकअप डे मनाया जा रहा है। हर साल वैलेंटाइन वीक खत्म होने के बाद एंटी-वेलेंटाइन वीक उन लोगों के लिए मनाया है, जो प्यार में नहीं हैं या हाल के दिनों में जिनका दिल टूटा है। इस वीक के तहत स्लैप डे, किक डे, परफ्यूम डे, फ्लर्ट डे, कन्फेशन डे, मिसिंग डे और ब्रेकअप डे मनाया जाता है। इस क्रम में ब्रेकअप डे के साथ एंटी वैलेंटाइन वीक खत्म हो जाता है। तो चलिए जानते हैं आज मनाए जा रहे ब्रेकअप डे की शुरुआत कैसे और क्यों हुई-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब मनाया जाता है ब्रेकअप डे

    ब्रेकअप डे हर साल एंटी-वेलेंटाइन वीक के आखिरी दिन मनाया जाता। यह दिन वैलेंटाइन डे के ठीक एक हफ्ते बाद यानी हर साल 21 फरवरी को मनाया जाता है।

    ब्रेकअप डे का इतिहास

    शुरुआत में तो हर रिश्ता काफी खूबसूरत और अच्छा होता है। लेकिन जैसे-जैसे समय बितता जाता है, रिश्ते में खटास और दूरियां आने लगती हैं। जब हम किसी रिश्ते में व्यक्ति के साथ उसके अनुकूल नहीं होते, तो अक्सर ब्रेकअप हो जाता है। ब्रेकअप हमें यह याद दिलाता है कि सभी रिश्ते हमेशा अच्छे और प्यारे नहीं होते। यह कई बार हमें दर्द भी दे जाता है। यह दिन ऐसे लोगों के लिए मनाया जाता है, जो टॉक्सिक रिलेशन में फंस गए हैं और इससे बाहर निकलना चाहते हैं। साथ ही ब्रेकअप डे उन्हें यह बताने के लिए भी मनाया जाता है कि किसी और व्यक्ति के हेल्दी रिलेशन बना सकते हैं।

    ब्रेकअप डे का महत्व

    इस दिन दिल के आकार के लाल गुब्बारों के विपरीत काले रंग के दिल के आकार के गुब्बारे फुलाए जाते हैं। यह लोगों के लिए एक रिमाइंडर होता है कि हर किसी का रिश्ता आसान नहीं होता। इस अवसर पर कुछ लोग अपने पूर्व प्रेमी को भूल कर आगे बढ़ने, खुद से प्यार करने और खुद को तलाशने का विकल्प चुनते हैं। साथ ही कई लोग इस दिन अपने एक्स की तस्वीर को जलाकर एक टॉक्सिक रिलेशन के ट्रॉमा से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं।

    Picture Courtesy: Freepik