Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Skin Care Tips: त्वचा की देखभाल के लिए होली खेलने से पहले चेहरे पर जरूर लगाएं ये फेस पैक

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 07 Mar 2023 03:53 PM (IST)

    Skin Care Tips बाजार में मिलने वाले रंगों में केमिकल मिला होता है। इससे त्वचा पर असर पड़ता है। इसके लिए होली खेलते समय त्वचा की देखभाल जरूरी है। आप खीरा फेस पैक का भी यूज कर सकते हैं।

    Hero Image
    Skin Care Tips: त्वचा की देखभाल के लिए होली खेलने से पहले चेहरे पर जरूर लगाएं ये फेस पैक

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: रंगों का त्योहार होली देशभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं। हालांकि, बाजार में मिलने वाले रंगों में केमिलक्स मिला होता है। इससे चेहरे पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए होली खेलने से पहले चेहरे की देखभाल जरूरी है। अगर आप भी त्वचा की देखभाल करना चाहते हैं, तो होली खेलने से पहले चेहरे पर ये फेस पैक जरूर लगाएं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -एक बाउल में 2 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद और नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। अब फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर, 15 मिनट तक यूंही छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने गर्म पानी से चेहरे को धो लें। इसके बाद जमकर होली खेल सकते हैं। इससे त्वचा पर रंगों का असर नहीं पड़ेगा।

    -एक बाउल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और आधा चम्मच नींबू रस मिलाकर पैक तैयार कर लें। अब चेहरे और गर्दन पर एलोवेरा फेस पैक लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करें और 15 मिनट तक यूंही छोड़ दें। फिर, गुनगुने गर्म पानी से चेहरे को धो लें।

    -आप रंगों से चेहरे की सुरक्षा के लिए बनाना फेस पैक भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए एक पके केले को मैश कर लें। अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। कुछ समय तक ऐसे छोड़ दें। फिर गुनगुने गर्म पानी से चेहरे को धो लें।

    -बाजार में मिलने वाले रंगों में केमिकल मिला होता है। इससे त्वचा पर असर पड़ता है। इसके लिए होली खेलते समय त्वचा की देखभाल जरूरी है। आप खीरा फेस पैक का भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में 1 खीरा, 1 चम्मच शहद और नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। अब फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर, 15 मिनट तक यूंही छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

    -हल्दी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। इसके लिए एक बाउल में 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच दही और नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर कुछ समय बाद गुनगुने गर्म पानी से चेहरे को धो लें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।