विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साड़ी में लुक को बनाना है स्टाइलिश और ग्लैमरस, तो उसे कैरी करें इन बेल्ट्स के साथ

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Mon, 18 Nov 2019 12:19 PM (IST)

शादी-ब्याह में ट्रेडिशनल के नाम पर हर दूसरी लेडीज़ साड़ी में ही नजर आती है लेकिन अगर आपको साड़ी में ...और पढ़ें

साड़ी में लुक को बनाना है स्टाइलिश और ग्लैमरस, तो उसे कैरी करें इन बेल्ट्स के साथ
साड़ी में लुक को बनाना है स्टाइलिश और ग्लैमरस, तो उसे कैरी करें इन बेल्ट्स के साथ

साड़ी में हो रहे लगातार एक्सपेरमेंट्स का ही हिस्सा है बेल्टेड साड़ी। जो प्री-स्टिच्ड नहीं होते। आप अपनी साड़ी और ओकेज़न के हिसाब से डिसाइड कर सकती हैं कि किस तरह का बेल्ट आपके लुक को करेगा सूट। लैदर, मैटेलिक, फैब्रिक और कॉरसेट्स जैसे कई ऑप्शन्स हैं अवेलेबल। जो वेडिंग सेरेमनी से लेकर कॉकटेल पार्टी, डे आउटिंग और यहां तक कि ऑफिस के किसी इवेंट में भी आपको देंगे ग्लैमरस लुक। 

मैटेलिक बेल्ट

किसी इवेंट या कॉकटेल पार्टी में साड़ी पहननी हो तो उसे स्टाइल करें मैटेलिक बेल्ट के साथ। फ्लोरल प्रिंट हो या सिंगल कलर साड़ी, गोल्डेन, ब्रॉन्ज और सिल्वर मैटेलिक बेल्ट न सिर्फ इनकी खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि पूरे लुक को स्टाइलिश बना देते हैं। साड़ी के साथ अगर आप मैटेलिक बेल्ट कैरी कर रही हैं तो आपको जूलरी भी कैरी करने की जरूरत नहीं।

लैदर बेल्ट

लैदर बेल्ट की कलेक्शन ज्यादातर लेडीज़ के वाडरोब में देखने को मिल जाएगा। इस तरह के बेल्ट को आप साड़ी के अलावा मैक्सी ड्रेसेज़ के साथ भी लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए पहन सकती हैं। ये लगभग हर तरह की साड़ी के साथ परफेक्टली मैच हो जाते हैं।

फैब्रिक बेल्ट

बेल्ट में कुछ और नया एक्सपेरिमेंट चाहती हैं तो साड़ी के फैब्रिक से बेल्ट बनाएं या बनवा सकती हैं। इस तरह के बेल्ट आपकी साड़ी के साथ परफेक्टली मैच हो जाते हैं और दिखने में काफी एलीगेंट और क्लासी भी लगती है। फैब्रिक बेल्ट को आप साड़ी के प्रिंट या बॉर्डर किसी से भी मैच कर सकती हैं। डे आउटिंग से लेकर किटी पार्टी तक में फैब्रिक बेल्ट का ऑप्शन है सेफ एंड बेस्ट।  

 

Pic Credit- Pinterest.com

कॉरसेट्स

पहले जहां कॉरसेट्स सिर्फ वेस्टर्न वेयर्स के साथ ही कैरी किए जाते थे वहीं अब इन्हें मैक्सी ड्रेसेज़ से लेकर साड़ी तक के साथ पहने हुए देखा जा सकता है। ग्लैमरस लुक के साथ ही कॉरसेट्स साड़ी में स्लिम-ट्रीम लुक के लिए भी बेस्ट होते हैं। नॉर्मल बेल्ट्स से अलग कॉरसेट्स थोड़े चौड़े होते हैं। तो स्टाइलिश लुक के साथ ही फीगर को हाइलाइट करने के लिए वाडरोब में शामिल करें कॉरसेट्स। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।