Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्दी में ड्राई होंठों से परेशान हैं, तो छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 4 देसी टिप्स

    By Shahina NoorEdited By:
    Updated: Mon, 20 Dec 2021 07:00 PM (IST)

    सर्दी में अगर होंठ ड्राई हो गए है तो इस पर देसी गुलाब की पत्तियों को भिंगोकर होंठों पर मले। इस तरह अगर आप इसे रोजाना करेंगे तो आपके होंठ नेचुरली पिंक हो जाएंगे साथ ही होंठ में ग्लो आएगा। इसके साथ ही होंठ का रूखापन भी चला जाएगा।

    Hero Image
    रूखें होंठ से परेशान हैं तो रात में सोने से पहले होंठ पर सफेद मक्खन लगाएं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दी का सबसे ज्यादा असर स्किन पर देखने को मिलता है। खुश्क हवाएं स्किन को रूखा और बेजान बना देती हैं। खासकर होंठ सर्दी के मौसम में बेहद रुखे और पपड़ीदार हो जाते है। होंठों पर ड्राइनेस इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि कई बार होंठों से खून तक निकलने लगता है। इस मौसम में होंठों की खास देखभाल की जरूरत है। होंठ सर्दी के मौसम में भी नर्म मुलायम और कोमल बने रहे इसके लिए जरूरी है कि आप सर्दी में होंठों की खास देखभाल करें। आइए हम आपको चार ऐसे तरीके बताते हैं जिनकी मदद से आपके होंठ नर्म गुलाबी और सॉफ्ट रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुलाब की पत्तियों को होंठ पर लगाएं:

    सर्दी में अगर होंठ ड्राई हो गए है तो इस पर देसी गुलाब की पत्तियों को भिंगोकर होंठों पर मले। इस तरह अगर आप इसे रोजाना करेंगे तो आपके होंठ नेचुरली पिंक हो जाएंगे, साथ ही होंठ में ग्लो आएगा। इसके साथ ही होंठ का रूखापन भी चला जाएगा। रात में सोने से पहले गुलाब की पत्तियों को पानी में भिंगोकर जरूर मलें।

    खूब पानी पीएं:

    आमतौर पर लोग सर्दी में पानी पीना कम कर देते हैं लेकिन इससे परेशानी बढ़ जाती है। शरीर में पानी की कमी के कारण होंठ रूखे और फटे हुए दिखने लगते हैं। इसलिए सर्दी हो या गर्मी पानी खूब पिएं, इससे स्किन की समस्या से निजात मिलेगी।

    सफेद मक्खन लगाएं:

    यदि आप रूखें होंठ से परेशान हैं तो रात में सोने से पहले होंठ पर सफेद मक्खन लगाएं। सफेद मक्खन के बदले आप घी भी लगा सकती हैं। अगर ऐसा भी नहीं कर सकते तो पेट्रोलियम जेली वाली क्रीम लगाएं। इससे होंठ में नमी बरकरार रहेगी और होंठ गुलाबी और मुलायक रहेंगे।

    नारियल तेल लगाएं:

    होंठ का सीधा संबंध नाभि से है। यदि आप ड्राई होंठ से परेशान हैं तो रात में सोते समय नाभि में देसी घी या नारियल का तेल लगाएं। नारियल का तेल नाभि में लगाने से फटे होंठ भी सही हो सकते हैं, इससे होंठों पर नमी बरकरार रहेगी।

     

    comedy show banner
    comedy show banner