विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गा पूजा में पाना चाहती हैं ट्रेंडी फेस्टिव लुक? साड़ियों को स्टाइल करने के ये नए तरीके जरूर आजमाएं

Published: Thu, 15 Oct 2026 09:30 AM (GMT+05:30)

दुर्गा पूजा के पंडालों में मां दुर्गा की भव्य मूर्ति के बाद अगर किसी चीज पर सबसे ज्यादा नजरें टिकती हैं, तो वह है लोगों का फैशन।

दुर्गा पूजा में छाया नया इंडो-वेस्टर्न ट्रेंड (Image Source: AI-Generated)

दुर्गा पूजा में छाया नया इंडो-वेस्टर्न ट्रेंड (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुर्गा पूजा का मतलब सिर्फ ढाक की थाप और सिंदूर खेला नहीं है, बल्कि यह पांच दिनों का एक शानदार फैशन उत्सव भी है। जी हां, इस साल दुर्गा पूजा 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलेगी।

इस दौरान महाषष्ठी से लेकर विजयादशमी तक, हर कोई अपनी सबसे बेहतरीन आउटफिट फ्लॉन्ट करना चाहता है। हालांकि, अगर आप ध्यान दें, तो पाएंगे कि पिछले कुछ सालों में पारंपरिक बंगाली पहनावे में एक बहुत ही दिलचस्प बदलाव आया है। आइए, जानते हैं कैसे।

Durga Puja saree look

(Image Source: AI-Generated)

कोरा-लाल साड़ी से आगे निकला ट्रेंड

एक वक्त था जब पूजा का मतलब सिर्फ कोरा-लाल, यानी सफेद और लाल बॉर्डर वाली साड़ी हुआ करता था। वह क्लासिक लुक आज भी अपनी जगह है, लेकिन अब फैशन में तांत, मलमल, बालूचरी और ढाकाई जामदानी साड़ियों का फ्यूजन लुक सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। आज की युवा पीढ़ी इन साड़ियों को सिर्फ पारंपरिक तरीके से नहीं पहनती, बल्कि अपने तरीके से स्टाइल करके उन्हें एक नया स्वैग दे रही है।

साड़ी के साथ स्नीकर्स और क्रॉप-टॉप का कूल कॉम्बो

घंटों तक पंडालों की लाइन में खड़े रहने और चलने के लिए हाई हील्स की जगह अब कंफर्टेबल स्नीकर्स ने ले ली है। एक खूबसूरत मलमल या जामदानी साड़ी के साथ सफेद स्नीकर्स पहनना आजकल का सबसे कूल स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है। वहीं, टिपिकल ब्लाउज की जगह अब ट्रेंडी क्रॉप टॉप, ग्राफिक टी-शर्ट या ऑफ-शोल्डर टॉप ने ले ली है, जो साड़ी के पूरे लुक को एकदम मॉडर्न और यंग वाइब देते हैं।

कांथा जैकेट्स और डोकरा जूलरी का भी जलवा

इस फ्यूजन लुक में लेयरिंग का भी बड़ा रोल है। साड़ी या सिंपल एथनिक ड्रेस के ऊपर एक कलरफुल कांथा जैकेट पहनकर आप अपने आउटफिट को एक नया आर्टिस्टिक टच दे सकते हैं। रही बात एक्सेसरीज की, तो भारी सोने के गहनों की जगह अब चंकी ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर और डोकरा जूलरी का जबरदस्त क्रेज है। साड़ी के साथ एक बड़ा सिल्वर नेकपीस और स्टेटमेंट रिंग्स इस इंडो-वेस्टर्न लुक को परफेक्ट बनाते हैं।

इस फेस्टिव सीजन आप भी करें कुछ नया ट्राई

इस बार दुर्गा पूजा पर आप भी अपने एथनिक वार्डरोब के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करें। पारंपरिक कपड़ों में स्नीकर्स, कांथा वर्क और डोकरा जूलरी का अपना मॉडर्न ट्विस्ट मिलाएं और इस फेस्टिव सीजन में महफिल लूटने के लिए तैयार हो जाएं।

यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा में पंडाल लगाने का चलन कहां से आया? 12 दोस्तों के चंदे से जुड़ा है इसका दिलचस्प इतिहास

यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा में महिलाएं क्यों पहनती हैं लाल पार वाली साड़ी? बंगाल की संस्कृति से जुड़ा है इसका खास नाता