Hair Care Tips: हेयर फॉल करना चाहते हैं कंट्रोल, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
Hair Care Tipsबाल झड़ने के कई कारण होते हैं। प्रदूषण गलत खानपान बदलती लाइफस्टाइल के कारण स्कैल्प संबंधी समस्या आम है। मार्केट में ऐसे कई प्रोडक्ट्स उपलब्ध है जो हेयर फॉल कंट्रोल करने का दावा करते हैं लेकिन कई बार ज्यादा केमिकल्स होने के कारण ये पैक बालों की समस्या को बढ़ाते हैं। ऐसे में आप हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए घरेलू चीजों की मदद ले सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Care Tips: बारिश के मौसम में बाल झड़ने की समस्या बहुत आम है। इससे बचने के लिए आप कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, कुछ समय के लिए आपके बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। लेकिन एक बार इन महंगे प्रोडक्ट्स का उपयोग करना बंद करें, तो फिर यह हेयर फॉल की समस्या से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलु चीजों के इस्तेमाल से बाल झड़ने की समस्या से राहत पा सकते हैं।
नारियल तेल
नारियल तेल बालों के लिए वरदान है। इसे हल्का सा गरम करके बालों की स्कैल्प पर रोजाना मसाज करने से बाल मजबूत और सिल्की होते हैं। हेयर फॉल की समस्या कम हो सकती है।
एलोवेरा
बालों की जड़ों में एलोवेरा जेल लगाने से बाल हेयर फॉल की समस्या कम होती है। साथ ही डैंड्रफसे राहत पा सकते हैं। जो बाल झड़ने का मुख्य कारण है।
प्याज का रस
प्याज के रस में भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता है। इसे स्कैल्प पर लगाने से बाल मजबूत होते हैं और नए बाल भी आते हैं।
अंडा
अंडे में प्रोटीन और बायोटिन पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी है। हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए आप अंडे का हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं।
दही
दही में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके इस्तेमाल से बाल मजबूत होते हैं. साथ ही इसे स्कैल्प पर लगाने से डैंड्रफ, खुजली आदि से भी छुटकारा मिलता है।
मेथी के दाने
मेथी के दानों के रातभर पानी में भिगोकर सुबह उसका पेस्ट बना लें और बालों की जड़ों में लगा लें। ऐसा कुछ हफ्तों तक करने से बालों का झड़ना कम हो जाता है साथ ही बाल बढ़ने लगते हैं।
कैस्टर ऑयल
रोजाना बालों की कैस्टर ऑयल से मसाज करने से हेयर फॉल की समस्या कम कर सकते हैं। इस ऑयल से बालों की ग्रोथ तेजी से होती है।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।