Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Moringa For Dandruff: बालों के लिए अमृत से कम नहीं है मोरिंगा पाउडर, ड्रैंडफ हो जाएगी छूमंतर

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jul 2022 12:23 PM (IST)

    Moringa For Dandruff बालों में रूसी और खुजली की समस्या बेहद आम है। यह दिक्कत मानसून में और भी बढ़ जाती है। अगर आप भी डैंड्रफ से परेशान हैं तो एक बार मोरिंगा से बने हेयर पैक का इस्तेमाल भी करके देखें।

    Hero Image
    Moringa For Dandruff: मोरिंगा पाउडर से छूमंतर हो जाएगी ड्रैंडफ

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Moringa For Dandruff: मोरिंगा के पत्ते सबसे ज़्यादा पोषण से भरपूर माने जाते हैं। मोरिंगा यानी सहजन के पेड़ को जादुई भी माना जाता है, क्योंकि इसके पत्तों से लेकर फलियां, फूल और तने तक सभी चीज़ें सेहत के लिए बेहतरीन साबित होती हैं। अगर इसकी पत्तियों के फायदों के बारे में गहराई से पढ़ा जाए, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि यह न सिर्फ मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने बल्कि डैंड्रफ और रूखे बेजान बालों की समस्या को दूर करने में भी लाभदायक होते हैं। साथ ही यह थाइरॉइड और PCOS जैसे हॉर्मोनल दिक्कतों में भी फायदा पहुंचाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको मोरिंगा का पाउडर बाजार में मिल सकता है या फिर आप इसे घर पर भी बना सकते हैं।

    कैसे बनाएं मोरिंगा पाउडर

    इसके लिए आपको चाहिए होंगी मोरिंगा की ताज़ा पत्तियां। इनको धो कर सूखे कपड़े में फैला कर रख दें और छांव में सुखा लें। ध्यान रहे कि सीधे धूप में न रखें। आप चाहे तो इसके ऊपर एक और सूखा कपड़ा रख सकती हैं ताकि यह जल्दी सूख जाएं। इनको 4-5 दिन तक सूखने दें। छठे दिन जब ये पत्तियां पूरी तरह से सूख जाएं, तो इनको मिक्सी में डालकर पाउडर बना लें।

    मोरिंगा से हेयर पैक

    आप मोरिंगा के इस पाउडर को हेयर पैक के लिए कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    1. दही में मोरिंगा पाउडर को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे बालों की जड़ों पर अच्छी तरह लगा लें।

    2. मोरिंगा पाउडर को आप नारियल तेल या अपनी पसंद के किसी तेल में मिलाकर भी इससे मसाज कर सकती हैं।

    3. मोरिंगा की पत्तियों के पाउडर को एलोवेरा जेल और ग्लीसरीन में मिलाकर भी बालों की जड़ों पर लगाया जा सकता है।

    4. अगर आप बालों में मेहंदी लगाती हैं, तो इसमें  भी मोरिंगा पाउडर को मिलाया जा सकता है।

    5. इसके अलावा इसे आंवला, रीठा हेयर पैक में मिलाकर भी लगाया जा सकता है।

    Picture Courtesy: Freepik/Pexel