Glowing skin: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन 2 तरीकों से करें मुलेठी पाउडर का इस्तेमाल
Glowing skin आयुर्वेद में मुलेठी को दवा माना जाता है। इसमें प्राकृतिक मिठास होती है। इस वजह से मुलेठी पाउडर का इस्तेमाल स्वीट्स में किया जाता है। लोग मुलेठी पाउडर को पसंदीदा व्यंजनों में मिलाकर भी यूज करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट एंटी-डायबिटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Glowing skin: विंटर सीजन में ठंडी हवा की वजह से त्वचा की नमी खो जाती है। इससे न केवल त्वचा रूखी हो जाती है बल्कि, खूबसूरती भी गायब होन जाती है। वहीं, होंठ फटने और कटने लगते हैं। इसके लिए सर्दियों में त्वचा का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। लापरवाही बरतने से त्वचा संबंधी परेशानी होती है। अगर आप भी सर्दियों में ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो मुलेठी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
मुलेठी
आयुर्वेद में मुलेठी को दवा माना जाता है। इसमें प्राकृतिक मिठास होती है। इस वजह से मुलेठी पाउडर का इस्तेमाल स्वीट्स में किया जाता है। लोग मुलेठी पाउडर को पसंदीदा व्यंजनों में मिलाकर भी यूज करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-डायबिटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं। रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच मुलेठी पाउडर मिलाकर सेवन करने से कई प्रकार की बीमारियों में आराम मिलता है। यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। मुलेठी फेस पैक के इस्तेमाल से चेहरे पे एक्स्ट्रा निखार आता है।
मुलेठी फेस पैक
इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच मुलेठी पाउडर और 1 चम्मच शहद को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। जब पेस्ट मिलकर तैयार हो जाए, तो अपने चेहरे पर लगाएं। फेस पैक लगाने के बाद हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करें। कुछ देर तक लगा रहने दें। फिर अपने चेहरे को सामान्य पानी से धो लें। इस उपाय को करने से त्वचा की खूबसूरती बढ़ती है। इसके अलावा, आप मुलेठी पाउडर, हल्दी और मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट तैयार कर चेहरे पर लगा सकते हैं। इस उपाय को करने से भी त्वचा संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।