Unique Bridal Hairdo: अब बन और ब्रेड हुए पुराने, अपनी शादी पर ट्राई करें ये अनोखा हेयरस्टाइल
Unique Bridal Hairdo हम बताने जा रहे हैं एक ऐसे हेयरस्टाइल के बारे में जो आपने आजतक नहीं देखा होगा। दुल्हन मालती ने अपनी शादी की पार्टी के लिए एक बेहद ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Unique Bridal Hairdo: जब बात आती है ब्राइडल हेयरस्टाइल की, तो आप लगभग सभी तरह के स्टाइल्स के बारे में जानती होंगी। शादी से पहले ज़्यादातर लड़कियां अपने लुक को लेकर खूब रिसर्च करती हैं। इसमें आपको शादी के दिन के लिए जूड़े से लेकर महेंदी के लिए ब्रेड्स और रिसेप्शन के लिए कर्ल्स तक, शादी फंक्शन्स के लिए इसी तरह के हेयरस्टाइल्स देखने को मिलते हैं।
इसलिए आज हम बताने जा रहे हैं एक ऐसे हेयरस्टाइल के बारे में जो आपने आजतक नहीं देखा होगा। दुल्हन मालती नंदवानी ने अपनी शादी के बाद की पार्टी के लिए एक बेहद अनोखा हेयरस्टाइल चुना। इस खूबसूरत और साथ ही ग्लैम हेयरस्टाइल में बालों के साथ मोती पिरोए हुए थे।
माल्ती ने इस मौके के लिए डिज़ाइनर ज़ारा उनरीगर की क्रिएशन शिमरी ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस में ऊपर से नीचे कर शिमरी डिज़ाइन थी। इस चमकती हुई ड्रेस के साथ इस ब्राइड ने पोनीटेल लुक अपनाया था। यह सुनने में जितना आम लग रहा है, उतना ही देखने में काफी अनोखा था।
View this post on Instagram
इस थीम पार्टी के लिए उन्होंने एक अलग तरह का लुक अपनाया था। उनकी पोनीटेल में मोती पिरोए गए थे। पोनीटेल में मोती के तीन स्ट्रिंग्ज़ को पीछे ट्विस्ट करके लगाया था। इस हेयरडू के पीछे अंतरराष्ट्रीय हेयरस्टाइलिस्ट हरमन की कला थी।
View this post on Instagram
वहीं, उनका मेकअप, सिलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट, नाताशा मूर ने किया था। नताशा ने माल्ती की स्मोकी आइज़ को हॉट पिंक लिप्सटिक के साथ मैच किया था। इस दुल्हन ने अपने लुक सफेद सनीकर्स के साथ पूरा किया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।