विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बालों को सिल्की बनाने के लिए ट्राई करें ये हर्बल पानी, शैम्पू के साथ मिलाकर धोएं बाल; हेयर फॉल भी होगा कम

Published: Sat, 26 Sep 2026 05:04 PM (IST)

मौसम बदलने और प्रदूषण से होने वाले हेयर फॉल व रूखे बालों के लिए घर पर हर्बल पानी बना सकते ...और पढ़ें

सिल्की और मजबूत बालों के लिए हर्बल पानी (AI Generated Image)

सिल्की और मजबूत बालों के लिए हर्बल पानी (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम बदलने के साथ ही, हेयर फॉल की समस्या भी बढ़ जाती है। इसके अलावा, प्रदूषण, अनहेल्दी खाना, केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी बालों को कमजोर और रूखा बना देते हैं। अगर आपके बाल भी ड्राई और कमजोर हो गए हैं, तो एक नेचुरल तरीके से इनमें दोबारा जान भर सकते हैं। 

इसके लिए न तो आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत पड़ेगी और न सैलून में पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इसके लिए आपको घर पर ही एक हर्बल पानी तैयार करना होगा, जिसका इस्तेमाल शैंपू के साथ करना है। आइए जानें ये हर्बल पानी बनाने का तरीका।

किन चीजों की होगी जरूरत?

इस पानी को बनाने के लिए आपको एलोवेरा, गुड़हल के फूल, कलौंजी, मेथी के दानें और प्याज की जरूरत होगी। एलोवेरा बालों को नमी देते हैं और ड्राइनेस दूर करने में रामबाण साबित होते हैं। वहीं, गुड़हल के फूल बालों की चमक को लौटाने में मदद करते हैं। कलौंजी, मेथी और प्याज, बालों को पोषण देते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं, जिससे हेयर फॉल की समस्या कम होती है। 

कैसे बनाएं ये हर्बल पानी?

  • सबसे पहले एक बर्तन में लगभग दो या ढाई गिलास पानी लें और इसमें एलोवेरा के टुकड़े, 3-4 गुड़हल, एक चम्मच कलौंजी, एक चम्मच मेथी दाना और एक कटा हुआ प्याज डालें। 
  • इस मिश्रण को मध्यम आंच पर उबलें दें, ताकि सभी पोषण तत्व पानी में समा जाएं। 
  • जब पानी का रंग काला होने लगे और उसकी मात्रा लगभग एक गिलास के बराबर रह जाए, तब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। 
  • ठंडा होने के बाद इसे छानकर एक बोतल में रख लें। इसका इस्तेमाल आप 4-5 दिन तक कर सकते हैं। 

इस्तेमाल करने का तरीका

  • जब हेयर वॉश करने जाएं, तो अपनी जरूरत के मुताबिक शैम्पू लें और इस पानी के साथ मिलाकर बालों को धोएं। 
  • इस पानी को स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर धो लें। 
  • शैम्पू के बाद बालों में कंडीशनर लगाएं और 5 मिनट पर पानी से धो लें। 

इस पानी के पहले इस्तेमाल के बाद ही आपको अपने बालों में फर्क नजर आना शुरू हो जाएगा। बालों को डैमेज होने से बचाने का ये बेहतरीन तरीका है। हालांकि, अगर आपको हेयर फॉल की गंभीर समस्या है, तो डॉक्टर से संपर्क करें और अगर किसी चीज से एलर्जी है, तो भी डॉक्टर से सलाह लें।