रोज शैंपू करने पर भी चिपचिपे रहते हैं बाल? गर्मी में 'ऑयली हेयर' से छुटकारा दिलाएंगे ये आसान हैक्स
गर्मी में पसीना और धूल-मिट्टी से बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं, जिससे वे चिपचिपे और बेजान दिखते हैं।

ऑयली बालों से छुटकारा पाने के तरीके (Picture Courtesy: Freepik)
HighLights
माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें और कंडीशनर सही जगह लगाएं
नींबू और एलोवेरा जेल बालों के ऑयल को कंट्रोल करते हैं
मुल्तानी मिट्टी हेयर मास्क एक्स्ट्रा ऑयल सोखने में मदद करता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में स्किन और बालों से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं, जिनमें सबसे आम समस्या है बालों का जल्दी ऑयली हो जाना। तेज धूप, पसीना, धूल-मिट्टी और स्कैल्प में बढ़ता ऑयल प्रॉडक्शन बालों को चिपचिपा, बेजान और गंदा दिखाने लगता है।
कई बार रोज बाल धोने के बाद भी बाल ऑयली हो जाते हैं, जिससे लुक खराब होने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ आसान और सही हेयर केयर उपाय अपनाएं, जिससे गर्मी में भी आपके बाल फ्रेश, हल्के और खूबसूरत बने रहें। आइए जानें बालों के ऑयल को कंट्रोल करने के लिए कुछ आसान टिप्स।
बालों का ऑयल कैसे कंट्रोल करें?
- माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें- गर्मी में हार्श शैंपू का इस्तेमाल करने से स्कैल्प ड्राई हो जाता है और स्कैल्प ज्यादा ऑयल बनाने लगता है। इसलिए हमेशा माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें। इससे स्कैल्प साफ रहेगा और एक्स्ट्रा ऑयल भी कंट्रोल होगा।
- कंडीशनर सही तरीके से लगाएं- बहुत से लोग कंडीशनर को स्कैल्प पर लगा लेते हैं, जिससे बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं। कंडीशनर हमेशा बालों की लंबाई और सिरों पर ही लगाएं। इससे बाल स्मूद रहेंगे और स्कैल्प ऑयली नहीं होगा।
- नींबू का इस्तेमाल करें- नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो स्कैल्प का एक्स्ट्रा ऑयल कम करता है। आप एक मग पानी में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर आखिरी रिंस के रूप में इस्तेमाल करें। इससे बाल फ्रेश और शाइनी बनेंगे।
- एलोवेरा जेल लगाएं- एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक देता है और ऑयल बैलेंस करने में मदद करता है। हफ्ते में 1-2 बार एलोवेरा जेल को स्कैल्प पर 20 मिनट लगाकर रखें और फिर बाल वॉश करें। इससे खुजली, ऑयल और डैंड्रफ की समस्या भी कम होगी।
- बार-बार बालों को छूने से बचें- जब आप बार-बार बालों में हाथ लगाते हैं, तो हाथों का ऑयल और गंदगी बालों में पहुंच जाती है, जिससे बाल जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं। इसलिए बालों को बार-बार छूने, कंघी करने या स्टाइल करने से बचें।
- मुल्तानी मिट्टी हेयर मास्क लगाएं- मुल्तानी मिट्टी स्कैल्प से एक्स्ट्रा ऑयल सोखने का काम करती है। आप मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा दही या गुलाब जल मिलाकर स्कैल्प पर 20-25 मिनट लगाएं। फिर ठंडे पानी से वॉश करें। इससे बाल साफ और वॉल्यूमिनस बनेंगे।
