Hairstyles For Men In 2023: हैंडसम लुक पाने के लिए साल 2023 में ट्राई करें ये ट्रेंडी हेयर स्टाइल्स
Hairstyles For Men In 2023 आजकल युवा बन हेयर स्टाइल को ज्यादा पसंद करते हैं। खासकर बियर्ड के साथ बन हेयर स्टाइल से खूबसूरती और बढ़ जाती है। अगर आपकी हाइट लंबी है तो बन हेयर स्टाइल फॉलो कर सकते हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hairstyles For Men In 2023: नए साल का आगाज हो चुका है। साथ ही शादी का सीजन चल रहा है। इस सीजन में लोग खूबसूरत दिखना चाहते हैं। खासकर, लड़के और लड़कियां अपनी खूबसूरती पर ज्यादा ध्यान देते हैं। हालांकि, जब बात हेयर स्टाइल की आती है, तो कुछ लड़के अपने हेयर स्टाइल को लेकर कन्फ्यूज रहत हैं। अगर आप भी साल 2023 में हैंडसम लुक पाना चाहते हैं, तो ये ट्रेंडी हेयर स्टाइल्स ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
Mullet Hairstyle
साल 2023 में Mullet Hairstyle ट्रेंड में है। भारत में ये हेयरस्टाइल 90 के दशक में बेहद फेमस हुआ था। उस समय बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने ये हेयरस्टाइल को कैरी किया था। इस हेयर स्टाइल में बीच के बाल छोटे होते हैं। वहीं, अगल-बगल के बाल लंबे होते हैं। आजकल भी ये हेयरस्टाइल ट्रेंडिंग में है।
Curly Locks
अगर आप साल 2023 में डिफरेंट दिखना चाहते हैं, तो कर्ली हेयर स्टाइल कर सकते हैं। ये हेयर स्टाइल आजकल ट्रेंड में हैं। हाल ही में कई हॉलीवुड अभिनेताओं ने कर्ली हेयर स्टाइल को अपनाया है। इससे आप बिल्कुल यंग दिखेंगे।
K-Pop Curtain
आजकल K-Pop Curtain ज्यादा ट्रेंड में है। ये हेयरस्टाइल पॉप सिंगर अधिक रखते हैं। आप हैंडसम लुक पाने के लिए K-Pop Curtain हेयरस्टाइल रख सकते हैं। इसमें फेस का लुक बेहद डिफरेंट दिखता है। इसमें फ्रंट हेयर को लंबा रखा जाता है। वहीं, बैक में भी बाल लंबे रखे जाते हैं। जबकि, अगल बगल फ्रंट बैक के अनुपात में छोटे होते हैं। ये हेयरस्टाइल बेहद स्टाइलिश लुक देता है।
BUN Hair Style
साल 2023 में बन हेयर स्टाइल भी ट्रेंड में है। आजकल युवा बन हेयर स्टाइल को ज्यादा पसंद करते हैं। खासकर, बियर्ड के साथ बन हेयर स्टाइल से खूबसूरती और बढ़ जाती है। अगर आपकी हाइट लंबी है, तो आप बन हेयर स्टाइल को फॉलो कर सकते हैं। इससे खूबसूरती और बढ़ जाती है।
Side Parting
ये हेयरस्टाइल पिछले कुछ सालों से ट्रेंड में हैं। साल 2023 में भी Side Parting को खूब पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी नए साल में कुछ डिफरेंट दिखना चाहते हैं, तो Side Parting ट्राई कर सकते हैं। इस लुक में एक साइड में बाल छोटे होते हैं। वहीं, दूसरी तरफ के बाल बड़े होते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।