Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tips for Reducing Body Odor: गर्मियों में शरीर से आने वाली दुर्गंध को दूर करने में बेहद असरदार हैं ये उपाय

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Wed, 03 May 2023 07:19 AM (IST)

    Tips for Reducing Body Odor गर्मियों में कुछ लोगों के शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है जिस वजह से उनके शरीर से बहुत बदबू आती है तो अगर आप भी इस समस्या से हैं परेशान तो ट्राय करें यहां दिए गए घरेलू उपाय।

    Hero Image
    Tips for Reducing Body Odor: गर्मियों से शरीर से आ रही बदबू दूर करने के उपाय

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tips for Reducing Body Odor: गर्मियों में बहुत ज्यादा पसीना निकलने की वजह से शरीर से बदबू आने लगती है। जिस वजह से कई बार लोगों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ जाता है। बदबू की समस्या दूर करने के लिए लोग इस मौसम में डिओडरेंट और परफ्यूम्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार इनकी भी खूशबू, शरीर से आ रही बदबू पर कुछ खास असर नहीं दिखा पाती। तो आज हम इसी समस्या का हल लेकर आए हैं। जिन्हें आपको एक बार जरूर ट्राय करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. नींबू का रस नींबू

    नींबू एंटी-सेप्टिक गुणों से भरपूर होता है, जो बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया की ग्रोथ को कम करने में मददगार होता है। तो इसके लिए आधा नींबू लें और उसे अपने अंडरआर्म्स पर धीरे-धीरे रगड़ें। थोड़ी देर इसे लगा रहने दें फिर नहा लें। दूसरा तरीका है नहाने के पानी में नींबू निचोड़ लें इससे शरीर से नींबू की भीनी-भीनी खुशबू आती रहती है। 

    2. सेब का सिरका

    सेब का सिरका एसिडिक होता है और साथ ही यह एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भी भरपूर होता है। जिस वजह से यह बैक्टीरिया का खात्मा कर अंडरआर्म्स में पीएच लेवल को कम करता है। इसके इस्तेमाल से शरीर से आने वाली बदबू को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए सेब के सिरके में एक कॉटन बॉल डुबोएं और फिर इसे अपनी अंडरआर्म्स पर लगाएं। दिन में 2 बार इसका इस्तेमाल करें।

    3. टमाटर का रस

    टमाटर के रस में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की दुर्गंध से छुटकारा दिलाने में बेहद असरदार होते हैं। अगर आपको अंडरआर्म्स में बहुत ज्यादा पसीना होता है तो वहां टमाटर का एक छोटा टुकड़ा रगड़ें ये इस परेशानी को दूर कर सकता है। साथ ही गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया और इंफेक्शन को भी रोकता है। टमाटर का रस निकालें और इसमें एक कॉटन बाल भिगोकर अंडरआर्म्स पर लगा लें।

    4. नीम की पत्तियां

    नीम शरीर से आने वाली बदबू दूर करने का सबसे सस्ता और असरदार उपाय है। एंटी-सेप्टिक, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर नीम की पत्तियों का पाउडर बना लें। इसे थोड़े से पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।

    Pic credit- freepik